क्या यही है बॉलीवुड हीरो बनने का सबसे आसान तरीका?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के सितारों का बड़े पर्द की तरफ रुख करने का सिलसिला काफी समय से चला आ रहा है। चाहे राजीव खंडेलवाल हो या सुशांत राजपूत या हाल ही में फिल्मों में डेब्यू करने वाले गुरमीत चौधरी और जय भानुशाली, सभी ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई है लेकिन जितनी लोकप्रियता उन्हें छोटे पर्दे पर मिली उतनी बड़े पर्दे पर नहीं मिली। इसी कड़ी में अब दो और नाम शामिल होने जा रहे हैं।
छोटे पर्दे के डैशिंग हीरो गौतम गुलाटी और कुशाल टंडन भी अब जल्द ही अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। दोनों ही कलाकारों में समानता यह है कि दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रहे हैं। गौतम गुलाटी ने शो पर जहां विजेता की ट्राफी जीती तो कुशाल ने शओ के अंदर अपना प्यार यानि गौहर खान को पा लिया, भले ही बाद में वे अलग हो गए लेकिन बिग बॉय ने उन्हें घर घर का चेहरा बना दिया। अब बारी है बड़े पर्दे के जरिए लोगों के दिल में उतरने की।
रवि शास्त्री बनेंगे गौतम
गौतम गुलाटी एकता कपूर की आने वाली फिल्म 'अजहर' से डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में जहां अजहरुद्दीन का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं वहीं उनके साथी क्रिकेटर रवि शास्त्री का किरदार गौतम निभाएंगे।
गौतम ने इस रोल के लिए अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए वे रवि शास्त्री के कई वीडियो भी देख रहे हैं। गौतम अपनी सेहत और बॉडी पर भी खास ध्यान दे रहे हैं ताकि वे एक क्रिकेटर की तरह दिख सकें। यहां तक की वे रवि शास्त्री के चर्चित 'चपाती' शाट्स का भी अभ्यास कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि रवि शास्त्री मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी में अहम स्थान रखते हैं इसलिए ये कहा जा सकता है कि गौतम भी इस फिल्म में अहम रोल निभाएंगे।
एंथनी डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में टीवी से ही फिल्मों में गई प्राची देसाई और निमृत कौर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में आएगी। यानी गौतम के प्रशंसकों को तब तक उन्हें पड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार करना होगा।
'रोमिला' के साथ रोमांस करेंगे कुशाल
कुशाल टंडन ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म 'रोमिला' साइन करने के बाद ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के लिए लिखा था, '' मैंने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है, बेहतरीन स्क्रिप्ट है, कुशालियन्स आगे की जानकारी आपको कुछ ही दिनों में दूंगा।''
और अब वह आगे की जानकारी कुशान ने दे दी है।
कुशाल ने फिल्म का प्लॉट बताते हुए लिखा है, '' इस फिल्म में मैं उत्तर भारत के एक लड़के का किरदार निभा रहा हूं जो रॉकस्टार बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए गोवा जाता है। वहां उसे रोमिला मिलती है और कहानी में नया मोड़ आ जाता है।
कुशाल की रोमिला कौन हैं ये तो अभी संस्पेंस ही बना हुआ है। हम आशा करते हैं कि कुशाल जल्द ही फिल्म के बारे में कुच और जानकारी भी साझा करेंगे। काफी समय से उन्हें जिस मौके के तलाश थी, वह मौका इस फिल्म के साथ आया है। अब देखते हैं वह दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खर उतर पाते हैं।