{"_id":"09fd2dbc-823f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"telecast-of-crime-patrol-episode-on-chautala-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्राइम पेट्रोल' में दिखेगा चौटाला का घोटाला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'क्राइम पेट्रोल' में दिखेगा चौटाला का घोटाला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी एंटरटेन्मेंट चैनल के शो 'क्राइम पेट्रोल दस्तक' पर अब आप जल्द ही चौटाला के शिक्षक भर्ती घोटाले की सच्चाई को जान पाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने 'क्राइम पेट्रोल दस्तक' को शिक्षक भर्ती घोटाले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की कथित भागेदारी पर आधारित विशेष एपीसोड को प्रसारित करने की परमिशन दे दी है।
विज्ञापन
हाई कोर्ट ने इस शो को अनुमति देने के दौरान कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य लोगों को इस कड़ी के प्रसारण से विचाराधीन मामले में उन्हें नुकसान हो सकता है, इसकी वे पैरवी नहीं कर पाए, ना ही वे कोई दलील दे पाएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटोले पर आधारित इस कड़ी को 22 फरवरी को प्रसारित किया जाना था लेकिन एकल पीठ ने इस एपीसोड के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब आप जल्द ही इस एपीसोड को देख पाएंगे।