फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   taslima and shazia ilmi refuse bigg boss offer

इन 3 ने 'बिग बॉस' में आने से क्यों किया इंकार?

Wed, 06 Aug 2014 02:17 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
 taslima and shazia ilmi refuse bigg boss offer

विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन को आप जानते ही होंगे? उनके लेखन की वजह से उन्हें उनके देश बांग्लादेश में विरोध झेलना पड़ रहा है। विरोध की वजहों से ही वह लंबे समय से अपना मुल्क छोड़कर भारत में रह रही हैं। उनके इसी चर्चित बैकग्राउंड की वजह से ही बिग बॉस 8 में उन्हें आने का न्योता मिला था। खबर है कि तसलीमा ने इस न्योते को ठुकरा दिया है। उन्हें बिग बॉस में जाना अपनी छवि के बिपरीत लगा।

विज्ञापन

पूर्व आप नेता ने भी किया मना

 taslima and shazia ilmi refuse bigg boss offer

शाजिया इल्मी एक समय आम आदमी पार्टी की बड़ी नेता थीं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल से मतभेद के चलते वह इस पार्टी से अलग हो गईं। शाजिया अभी किसी राजनैतिक दल में नहीं है। खबरें हैं कि बिग बॉस प्रबंधन की ओर से शाजिया इल्मी को भी बिग बॉस के घर में आने का न्योता मिला था। इस न्योते को शाजिया ने ठुकरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी के पति का भी जवाब नहीं

 taslima and shazia ilmi refuse bigg boss offer

पिछले दिनों खबरें आई थीं कि सनी लियोनी के पति डेनियल को भी बिग बॉस के घर से आमंत्रण मिला है। लेकिन अभी तक उनकी ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। जिस तरह से डेनियल की ओर से इस मामले में चुप्पी रखी गई है वह इस बात का संकेत है कि शायद डेनियल इस रियलटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

विज्ञापन

इन लोगों की हुई है पुष्टि

 taslima and shazia ilmi refuse bigg boss offer

बिग बॉस 8 में कुछ लोगों के नाम की पुष्टि हो गई है। पूनम पांडेय और आलोक नाथ का इस शो में आना लगभग तय हो गया है। इसके अलावा इस शो में इस बार लुलिया वेंचर का आना लगभग तय है। लूलिया, सलमान खान की प्रेमिका रह चुकी हैं। इसके साथ ही साथ करण कुंद्रा, शांति डायनामाइट, सुनील ग्रोवर, रश्मि देसाई, टीना दत्ता और शिवजी सत्तम के भी बिग बॉस में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed