फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tam-weekly-report-for-week-07-13

टीवी रेटिंगः लाइफ ओके ने दे दी सब टीवी को मात

Sat, 23 Feb 2013 01:09 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 23 Feb 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
tam-weekly-report-for-week-07-13

हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सातवें वीक की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में भी बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले। आइए जानें टैम रेटिंग के सातवें सप्ताह 10 फरवरी से 16 फरवरी के बीच छोटे परदे पर क्या कुछ बदला और क्या नहीं।

विज्ञापन


'स्टार प्लस' अभी भी है नंबर वन
स्टार प्लस चैनल जहां पिछले सप्ताह 264 जीआरपी (Gross Ratings Points) रेटिंग के साथ नंबर वन पर था। बेशक इस सप्ताह इसकी रेटिंग गिर गई है। लेकिन इस सप्ताह भी स्टार प्लस 259 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर वन पर है।
विज्ञापन


'जीटीवी' की रेटिंग भी गिरी
इस बार सातवें वीक में जीटीवी की रेटिंग में भारी गिरावट हुई है। इस सप्ताह 243 जीआरपी रेटिंग से गिरकर 226 जीआरपी के साथ जीटीवी नंबर दो पर आ गया है। हालांकि पिछले दो सप्ताह से जीटीवी नंबर दो पर ही है लेकिन स्टार प्लस को मात देने में जीटीवी अभी बहुत पीछे रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 'कलर्स' की रेटिंग भी लगातार घट रही है। पिछले सप्ताह कलर्स 206 जीआरपी के साथ नंबर तीन पर था लेकिन इस बार 205 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर तीन पर है।

'सोनी' टीवी की रेटिंग में हुआ इजाफा
सोनी टीवी पिछले कई सप्ताह से नंबर 4 की पोजीशन पर बरकरार है। हालांकि इस सप्ताह सोनी टीवी की रेटिंग में थोड़ा सा इजाफा जरूर हुआ है। जी हां, इस सप्ताह सोनी टीवी 160 जीआरपी से बढ़कर 164 जीआरपी तक पहुंच गया है।

'सब' से आगे निकला 'लाइफ ओके'
पिछले काफी समय से लाइफ ओके की रेटिंग कमाल नहीं दिखा पा रही। लेकिन सातवें सप्ताह की रेटिंग में लाइफ ओके की रेटिंग इतनी बढ़ गई कि इसने सब टीवी को भी मात कर दिया। जी हां, पिछले सप्ताह जहां लाइफ ओके की रेटिंग 124 जीआरपी थी वहीं 142 जीआरपी प्वॉइंट्स के साथ सब टीवी को मात दें लाइफ ओके पांचवें नंबर पर आ गया है।

वहीं सब टीवी की रेटिंग में पिछले सप्ताह के मुकाबले रेटिंग बढ़ी है लेकिन इस बार सब टीवी 136 जीआरपी प्वॉइंट्स के साथ नंबर छह पर है। इतना ही नहीं, इस सप्ताह सहारा वन की रेटिंग में भी थोड़ा इजाफा हुआ है। सहारा 24 से 26 जीआरपी प्वॉइंट्स तक पहुंच गया है।


इस सप्ताह की रेटिंग से ऐसा लग रहा है कि जल्द ही टीवी की दुनिया में और कई बड़े बदलाव आने वाले हैं। अब देखना होगा कि आने वाले समय में कौन नंबर वन की दौड़ में शामिल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed