{"_id":"a7835352-6ab3-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"tam-weekly-report-for-week-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी रेटिंगः सबको मात दे जीटीवी पहुंचा नंबर वन पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी रेटिंगः सबको मात दे जीटीवी पहुंचा नंबर वन पर
अनुराधा गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! जनवरी माह के चौथे सप्ताह की रेटिंग भी आ गई है। इस सप्ताह की रेटिंग निश्चित तौर पर आपको हैरान करेगी। आपको जानकर आश्चर्य होगा इस बार स्टार और कलर्स टीवी नंबर वन पर नहीं है। तो आइए जानते हैं 20 जनवरी से 26 जनवरी के बीच कौन सा एंटरटेन्मेंट चैनल नंबर वन की पोजीशन हथियाने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन
सबको मात दे जीटीवी पहुंचा नंबर वन पर
पिछले सप्ताह जहां कलर्स को मात दे जीटीवी 215 की रेटिंग के साथ नंबर 2 की पोजीशन पर आने में कामयाब हुआ था, वहीं इस सप्ताह 237 रेटिंग के साथ जीटीवी नंबर वन एंटरटेन्मेंट चैनल रहा।
विज्ञापन
स्टार प्लस जहां 241 की रेटिंग के साथ पिछले सप्ताह नंबर वन पर था वहीं अब 228 की रेटिंग के साथ नंबर 2 पर है। हालांकि कलर्स चैनल पिछले सप्ताह की तरह नंबर तीन पर ही है लेकिन इस सप्ताह इसकी रेटिंग 210 से घटकर 204 हो गई है।
विज्ञापन
इन चैनल्स की रेटिंग में हुआ इजाफा
पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी नंबर चार की पोजीशन पर बरकरार सोनी एंटरटेन्मेंट टीवी की रेटिंग 187 से बढ़कर 203 तक हो गई है। सब टीवी की रेटिंग में भी इजाफा हुआ पिछले सप्ताह जहां सब टीवी 146 की रेटिंग पर था। इस सप्ताह इसकी रेटिंग बढ़कर 151 हो गई है। वहीं स्टार उत्सव की रेटिंग 34 से बढ़कर 39 हो गई है।
घट रही है इनकी रेटिंग
लाइफ ओके जो कि नंबर पांच की पोजीशन तक पहुंच गया था, इसकी रेटिंग लगातार घट रही है। पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 128 थी तो इस सप्ताह इसकी रेटिंग 120 ही है। सहारा वन की रेटिंग भी पिछले सप्ताह से मुकाबले कम है हालांकि इसकी रेटिंग में बहुत फर्क नहीं आया है, जहां पिछले सप्ताह सहारा वन चैनल को 25 रेटिंग मिली थी वहीं इस सप्ताह 24 ही मिली है।