फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   swaragini will telycast on colors

कोलकाता की संस्कृति के रंग में रंगी 'स्वरागिनी'

Sun, 01 Mar 2015 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
swaragini will telycast on colors

छोटे पर्दे के धारावाहिक रंग-बिरंगे सैट के निकल कर अब अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं, ताकि बिल्कुल असली और जीवंत लग सकें।

विज्ञापन


शहरों और महानगरों की कहानियां अब सामने आने लगी हैं। मुंबई, दिल्ली, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली से लेकर अब कोलकाता की भी एक कहानी पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

दो मार्च से कलर्स चैनल पर नया धाराहिक स्वरागिनी शुरू होने जा रहा है। स्वरागिनी में दर्शकों को अड़ोस-पड़ोस में रहने वाली सहेलियों स्वरा (हेली शाह) और रागिनी (तेजस्वी प्रकाश) तथा उनके परिवार की कहानी के साथ-साथ कोलकाता के दर्शनीय स्थल और संस्कृति देखने को भी मिलेगी।
विज्ञापन


कोलकाता में रहने वाली बंगाली स्वरा बोस और मारवाड़ी रागिनी गडोदिया की पारिवारिक पृष्ठभूमि एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। स्वरा जहां एक स्वतंत्र और आधुनिक वातावरण में पली-बढ़ी है, वहीं रागिनी पारंपरिक संस्कारों के साथ बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों का व्यक्तित्व भी अलग-अलग है। लेकिन एक बात दोनों के लिए समान है। उन्हें अपने पड़ोसियों से बात करने की सख्त मनाही है। स्वरागिनी इन लड़कियों की ऐसी यात्रा है, जिसमें वे अपने परिवारों के अतीत की तलाश करती हैं।

आखिर कौन से कारण हैं जो ये परिवार एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। क्या स्वरा और रागिनी को यह रहस्य पता चलेगा और क्या ये दोनों लड़कियां दूरियों को मिटा पाने में सफल रहेंगी।


स्वरागिनी को पूरी तरह से कोलकाता में शूट किया गया है। विख्यात हावड़ा ब्रिज से लेकर विद्यासागर पुल, गंगा नदी के घाट और बाजार इस सीरियल में दिखेंगे।

कोलाकाता का जनजीवन भी इस धारावाहिक में नजर आएगा। साथ ही बांग्ला और मारवाड़ी संस्कृति की झलक भी यहां मौजूद रहेगी। धारावाहिक हर सोमवार से शुक्रवार को यह रात 9.30 बजे प्रसारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed