{"_id":"799fc238-7b2d-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sushant-singh-and-ankita-are-secretly-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह और अंकिता चुपके-चुपके हुए एक-दूसरे के","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सुशांत सिंह और अंकिता चुपके-चुपके हुए एक-दूसरे के
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे काफी समय से रिलेशनशिप में है। दोनों जीटीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' की शूटिंग के दौरान करीब आए। लेकिन बाद में सुशांत ने शो छोड़ दिया।
विज्ञापन
फिलहाल सुशांत बिग स्क्रीन पर अपनी आने वाली फिल्म 'काई पो चे' में छाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि अंकिता शो से लंबे समय तक जुड़ी रही लेकिन अब अंकिता ने भी ये शो छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो अंकिता अपने प्यार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती थी।
विज्ञापन
हाल ही में 'काई पो चे' के प्रीमियर पर सुशांत और अंकिता एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए और दोनों ने साथ में खूब फोटो सेशन भी करवाया। जिससे माना जा रहा है कि पिछले चार सालों से रिलेशन में रह रहे अंकिता और सुशांत या तो शादी कर चुके हैं या फिर लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं इस बारे में अंकिता का कहना है कि लोग मुझे सुशांत की वाइफ, गर्ल फ्रेंड और पता नहीं क्या-क्या बुला रहे हैं लेकिन हमारी अभी शादी नहीं हुई है, जब ऐसा होगा तो मैं पूरी दुनिया को ये बात बताउंगी।
अब अंकिता सच बोल रही है या झूठ ये तो वहीं जानती है लेकिन फिल्म 'काई पो चे' के प्रीमियर पर तो नजारा कुछ और ही था।