फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Surendra Sharma took a dig at Kapil Sharma He does not know how to make people laugh he needs 3 4 people

Kapil Sharma: सुरेंद्र शर्मा ने कसा कपिल शर्मा पर तंज, 'उन्हें हंसाना नहीं आता, 3-4 लोगों की जरूरत होती है'

Sun, 22 Dec 2024 05:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Dec 2024 05:00 PM IST
सार

कवि सुरेंद्र शर्मा ने कपिल शर्मा को लेकर अपनी राय साझा की। साथ ही उनके साथ हुई अनबन पर भी अपनी बात साफ की है।

विज्ञापन
Surendra Sharma took a dig at Kapil Sharma He does not know how to make people laugh he needs 3 4 people
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@kapilsharma

विस्तार

कवि सुरेंद्र शर्मा ने कपिल शर्मा को लेकर अपनी कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडियन के साथ उनकी अनबन पारिश्रमिक को लेकर मतभेद की वजह से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने कपिल के शो को लेकर भी अपनी राय साझा की।
विज्ञापन

कपिल शर्मा से अनबन पर बोले सुरेंद्र
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में सुरेंद्र शर्मा ने कहा, "अनबन की कोई वजह नहीं है। उन्होंने मेरे साथ कई शो किए हैं, जब वे लोकप्रिय नहीं थे। कपिल शर्मा को हंसाने के लिए कुछ लोगों की जरूरत है। मुझे इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने मुझे अपने शो के लिए बुलाया भी था, लेकिन मैं नहीं गया। मैंने उनसे कहा कि वे इतना कमा रहे हैं कि मुझे पारिश्रमिक भी चाहिए। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके शो में आने से मेरी लोकप्रियता बढ़ेगी। मैंने ऐसा करने से मना कर दिया। निर्माताओं ने मुझसे संपर्क किया था लेकिन मैं नहीं गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा की कॉमेडी पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि मैं नहीं कहता कि कपिल शर्मा को कॉमेडी नहीं आती, उन्हें 3-4 लोगों की जरूरत होती है, सबको हंसाने के लिए। उन्हें नहीं मालूम कि कॉमेडी क्या होती है, वे नहीं जानते कि क्या कह रहे हैं।
 

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने फैंस से की गुजारिश, कहा- अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें



 
विज्ञापन

अपनी फीस को लेकर बोले सुरेंद्र शर्मा
सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कुमार विश्वास तीन कवि सम्मेलनों के लिए 25-30 लाख रुपये लेते हैं। मैं उनसे कम पैसे लेता हूं। मुझसे कई बार पूछा गया कि मैं कम चार्ज क्यों करता हूं। इस पर मैं कहता हूं कि एक समय था जब मैं गोपाल दास नीरज से भी ज्यादा रुपये लेता था। शैलेश लोढ़ा एक शो के लिए 12-13 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
 

Varun Dhawan: वरुण धवन ने बताया हिंदी सिनेमा में किन बदलावों की जरूरत, कहा- बॉलीवुड मे ऐसे लोगों का दबदबा…

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed