फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun appeal to his fans not use abusive language or behavior both online and offline

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने फैंस से की गुजारिश, कहा- अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना करें

Sun, 22 Dec 2024 03:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 22 Dec 2024 03:56 PM IST
सार

Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का उपयोग ना करने की अपील की है। 

विज्ञापन
Allu Arjun appeal to his fans not use abusive language or behavior both online and offline
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वह अपनी भावनाओं को जताने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार से अपमानजनक भाषा या व्यवहार का उपयोग ना करें। रविवार को अभिनेता की टीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस से यह अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में क्या लिखा?
अभिनेता ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा, “मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वह हमेशा की तरह जिम्मेदारी से अपनी भावनाएं व्यक्त करें तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें।” अभिनेता ने आगे लिखा, "फर्जी आईडी और फर्जी प्रोफाइल के साथ मेरे प्रशंसकों के रूप में गलत तरीके से पेश आने वाले अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वह ऐसे पोस्ट से न जुड़ें।"
विज्ञापन

Pushpa 2: वीकएंड पर फिर दहाड़ी 'पुष्पा 2', तीसरे शनिवार भी 'बाहुबली 2'-'स्त्री 2' को पछाड़ बनी नंबर वन फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)



तेलंगाना मुख्यमंत्री ने लगाए आरोप
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ और महिला की मौत के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना विधानसभा में अल्लू अर्जुन पर कई गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को उस थिएटर में पहुंचे जहां ‘पुष्पा 2’ दिखाई गई। हालांकि, इन आरोपों का जवाब देने के लिए अल्लू अर्जुन ने शनिवार शाम जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने तेलंगाना विधानसभा में रेवंत और अकबरुद्दीन द्वारा दिए गए हालिया बयानों पर सफाई पेश की। अपने कानूनी सलाहकार के साथ नोटपैड से पढ़ते हुए अर्जुन भावुक हो गए और उन्होंने विधानसभा में अपने खिलाफ लगाए गए सभी नए आरोपों को नकार दिया।
Pushpa 2: भगदड़ मामले के बाद एक्शन मोड में तेलंगाना CM, टिकट की कीमत बढ़ाने और फिल्मों के स्पेशल शोज पर लगाई रोक

‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2' का जलवा 17 दिनों बाद भी बरकरार है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो चुकी यह फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब सात साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से बस चंद कदम दूर है। उम्मीद है कि आज रविवार को यह प्रभास अभिनीत 'बाहुबली 2' की गद्दी भी हथिया लेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed