फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sunil grover appreciated kapil sharma

गुत्थी की नजर में कपिल हैं लाजवाब इंसान

Wed, 13 May 2015 11:00 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
sunil grover appreciated kapil sharma

अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर का कहना है कि टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के उनके साथी कपिल अभिमानी नहीं हैं।

विज्ञापन


शो में 'गुत्थी' के लोकप्रिय चरित्र में दिखाई देने वाले सुनील ने कहा कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बावजूद कपिल में घमंड नहीं हैं।


सुनील ने बताया, "कपिल और मेरे बीच मजबूत व दोस्ताना रिश्ते हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और घमंड उनमें जरा भी नहीं है। वह अपना काम काफी अच्छा कर रहे हैं, वह फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभिमान करने के लिए उनके पास समय कहां है। कपिल आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी के वश की बात नहीं।"

सुनील खुद भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। हालिया प्रदर्शित फिल्म 'गब्बर इज बैक' में सुनील ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह पूछे जाने पर कि दर्शक उन्हें आगे किन फिल्मों में देखेंगे, उन्होंने कहा, "मैं कई फिल्में कर रहा हूं, लेकिन उनके बारे अभी नहीं बता सकता।

यह कह सकता हूं कि सभी फिल्में एक दूसरे से अलग हैं। मैं एक अभिनेता के तौर पर खुद को तराशने की कोशिश कर रहा हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed