बैकलेस ब्लाउज पहन कर बोर हुई कपिल की बीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में शर्मा की पत्नी मंजू यानी सुमोना चक्रवर्ती का कहना है कि वो साड़ी, बैकलेस ब्लाउज, मंगलसूत्र और सिंदूर लगा लगा कर बोर हो गई है और वो जल्द ही इन चीजों से निजात पाना चाहती है।
सुमोना जल्द ही डेली सोप में लौटने वाली हैं। आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं' में 'नताशा' के रोल में दिखीं सुमोना अब 'जमाई राजा' में 'सिद्धार्थ' की दोस्त 'मिशा ग्रेवाल' बन कर आने वाली हैं। मिशा का किरदार ग्रे शेड लिए है जो जमाई राजा और उसकी बीवी के बीच दीवार खड़ी करेगा।
सुमोना का कहना है कि 'कॉमेडी नाइट्स' में साड़ी, बिंदी और मंगलसूत्र बहुत पहन लिया और अब किसी शो में 'साड़ी अवतार' में वापसी नहीं करना चाहतीं। वे कहती हैं कि एक बार किसी अच्छे शो का हिस्सा बन जाने के बाद आप दूसरे शो और स्क्रिप्ट का चयन काफी सोच समझ कर करते हैं। वे कहती हैं, ''मैं फिर से साड़ी और मंगलसूत्र में कोई किरदार निभाना नहीं चाहती। 'जमाई राजा' में मेरा लुक और रोल काफी दिलचस्प और नया है।''
'जमाई राजा' में बिखेरेंगी जलवा
सुमोना का मानना है कि तीन साल तक 'बड़े अच्छे' करने के बाद उन्होंने बस एक ब्रेक लिया था जिसमें वे फिल्म की शूटिंग करने और घूमने फिरने में व्यस्त थीं। फिर उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स' करने का फैसला किया और अब वे डेली सोप में लौटने का मन बना चुकी हैं। 'जमाई राजा' में उनकी एंट्री को उनके 'कमबैक' की तरह नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि वे कभी भी ज्यादा समय के लिए पर्दे से दूर रहीं ही नहीं।
खैर सुमोना दर्शक तो आपको नए अवतार में देखने के लिए जरूर उत्साहित होंगे और आप भले ही साड़ियों से दूरी बना लें लेकिन सेक्सी साड़ी और बैकलेस ब्याउज में भी आप खूब जमती हैं।