फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sugandha Mishra Clarifies Rumours Of Getting Married To Comedian Dr. Sanket Bhosle

नहीं हो रही है सुगंधा की शादी, बोलीं- 'फैलाया जा रहा है झूठ'

Mon, 01 May 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 01 May 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Sugandha Mishra Clarifies Rumours Of Getting Married To Comedian Dr. Sanket Bhosle
सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले
पिछले कुछ दिनों से खबरें आई रही थीं कि 'द कपिल शर्मा शो' में विद्यावती और संजू बाबा बनने वाले सुगंधा मिश्रा और डॉ.संकेत भोसले जल्द ही एक होने वाले हैं। दोनों की शादी की खबर सुन उनके फैंस काफी खुश हो गए थे लेकिन ये खबर महज अफवाह निकली। इसका खुलासा खुद सुगंधा ने किया है।
विज्ञापन


डीएनए में छपी खबर के अनुसार सुगंधा ने इन खबरों को झूठा बताया है। सुगंधा ने कहा, 'मेरे पास मेरे दोस्तों और परिवार वालों के फोन आ रहे हैं। मेरी मां मेरे साथ नहीं रहती। उन्होंने भी मुझे फोन किया और कहा कि मैं उन्हें बताए बिना ही शादी कर रही हूं। लेकिन अब घर पर सब ठीक है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीफ खाने पर काजोल ने दी सफाई, कहा- 'वो तो बफैलो मीट था'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुगंधा ने कहा कि उन्होंने अपने घर में ये बात साफ कर दी है कि वह संकेत से शादी नहीं कर रही हैं। ये काफी गलत है कि लोग बिना कुछ जाने खबरें बना लेते हैं और छापने से पहले इसकी जांच भी नहीं करते।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले से खबरें आ रही थीं कि कपिल के शो में साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसर को दिल हार बैठे और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा था कि सुगंधा ने ही संकेत को शो में चांस दिलाया था। वह चाहती थीं कि संकेत को भी कपिल और सुनील जैसी लोकप्रियता मिले।

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, महज तीन दिन में वर्ल्ड वाइड कमाए 500 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed