करिश्मा कपूर के एक्स-हसबेंड संजय कपूर तीसरी बार
शादी के बंधन में बंध गए हैं। अभी तक केवल खबरें आ रही थीं कि वो मॉडल प्रिया सचदेव के साथ न्यूयॉर्क में शादी करने वाले हैं लेकिन अब ये बात कंफर्म हो गई है।
संजय ने दिल्ली में चोरी छिपे प्रिया से शादी की। शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें- कौन है करिश्मा के एक्स हसबेंड की होने वाली बीवी, जानिए यहां
3 of 5
संजय कपूर और प्रिया सचदेव
कहा जा रहा है कि अभी केवल शादी को रजिस्टर किया गया है। बाकी सारी रस्में धूमधाम से न्यूयॉर्क में होंगी, रिसेप्शन भी वहीं होने की खबरें हैं। दोनों पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
4 of 5
संजय कपूर और करिश्मा कपूर
प्रिया के साथ संजय की ये तीसरी शादी है। इससे पहले वो फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। करिश्मा के साथ संजय के दो बच्चे भी हैं जो अपनी मां के साथ रहते हैं।
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की बीवियों का 'गोलमाल' कनेक्शन, जानेंगे तो चकरा जाएंगे
5 of 5
संजय कपूर और प्रिया सचदेव
वहीं प्रिया की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने इंडियन-अमेरिकन बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी की थी। विक्रम के साथ प्रिया की एक बेटी भी है।