फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sreesanth may become next guest of big boss

विवाद से हुआ श्रीसंत को फायदा, जा सकते हैं बिग बॉस में

Fri, 24 May 2013 12:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 May 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
sreesanth may become next guest of big boss

विवादों से चोली दामन का रिश्ता रखने वाले टीवी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन में क्या श्रीसंत घर के मेहमान बनेंगे?

विज्ञापन


हालांकि अभी कोई ठोस सूचना तो नहीं, लेकिन क्रिकेट मैदान के अंदर और बाहर श्रीसंत द्वारा हासिल किए गए हालिया विवादों के बूते इस बात के पक्के आसार बन सकते हैं।

वैसे भी क्रिकेट फील्ड में वापस लौटने की उम्मीदों पर ताला लगने के बाद श्रीसंत के पास लाइम लाइट में बने रहने का इससे बेहतर कोई अन्य विकल्प शायद ही हो।

बिग बॉस भी बदनाम श्रीसंत की मार्केंट वैल्यू देखकर उससे भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार श्रीसंत पर हालांकि अभी कानूनी शिकंजा कसा हुआ है। लेकिन देर सबेर बाहर निकलने पर श्रीसंत के लिए बिग बॉस का घर ही सबसे बेहतरीन विकल्प होगा।
विज्ञापन


बिग बॉस के पिछले 5 सीजनों के प्रतिभागियों पर गौर करें तो यह साफ तस्वीर बनती है, प्रतिभागी जितना ही ज्यादा विवादास्पद उसकी डिमांड उतनी ही ज्यादा।

इसके अलावा भी श्रीसंत बिग बॉस' हाउस के लिए जरूरी सभी गुणों से संपन्न नजर आते हैं।

चाहे अश्मित पटेल की तरह लड़कियों के प्रति चाहत और दिन बीतते ही उन्हें भुला देने की कला हो, डाली बिंद्रा की तरह गला फाड़कर चिल्लाने और सामने वाले को उंगली दिखाने का मामला हो, बीना मलिक और राखी सावंत की तरह बात-बात पर अपने डांस पेश करना हो या श्वेता तिवारी की तरह अक्सर अपने आंसू बहा कर साथियों की सहानुभूति हासिल करने की बात हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोवर्सी, ड्रामा, ट्रेजडी, डांस के साथ ही साथ क्रिकेट मैदान पर अक्सर उलजलूल हरकतें करने वाला श्रीसंत बिग बॉस हाउस का सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर सामने आ सकते हैं।

बिग बॉस हाउस का प्रतिभागी बनने के लिए श्रीसंत की खास योग्यताएं

- श्रीसंत अच्छा डांस कर सकता है। उसका अपना एक बैंड भी है और मुसीबतें को अपने पास बुला लेने की उसमें अद्भुत कला है।
- अपनी गेंदबाजी के साथ ही साथ लोगों से उलझने में भी उसकी स्पीड काफी अच्छी है। थप्पड़ कांड पर 40 से ज्यादा ट्वीट कर उसने साबित कर दिया की विवादों को भुनाना और उससे खबरों में रहना श्रीसंत को बखूबी आता है।

- हरभजन से थप्पड़ खाने के बाद श्रीसंत ने सबसे पहले जी भर रोना ही ठीक समझा। ऐसी ही खबरें आज कल जेल से भी आ रही हैं कि कोई सवाल पूछे जाने पर वह रोने लगता है।
- अगर यह भी काफी नहीं तो सबसे महत्वपूर्ण बात जेल जा चुके या किसी अपराध में फंस चुके लोग ही आज कल रियल्टी शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed