{"_id":"aa1d08f0-6ab9-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"sony-television-shows-to-add-twist","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी के धारावाहिकों में आएंगे नए मोड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोनी के धारावाहिकों में आएंगे नए मोड़
अनुराधा गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी माह में सोनी चैनल अपने दर्शकों का अधिक मनोरंजन करने के लिए अपने शोज ने नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है। हालांकि सोनी टेलीविजन इससे पहले भी दर्शकों को बांधे रखने के लिए अपने शोज में कई उतार-चढ़ाव ला चुका है लेकिन इस बार नए शोज के साथ-साथ फरवरी के पहले दिन से ही कहानियों में नए-नए ट्विस्ट आ जाएंगे।
विज्ञापन
'बड़े अच्छे लगते हैं'
राम कपूर और प्रिया बेस्ड धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। राम और प्रिया अपने दोस्त विक्रम की शादी में आए हैं लेकिन इन दोनों की शादी में ये दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब राम और प्रिया एक हो जाएंगे। लेकिन देखने वाली ये होगी कि आएशा ऐसे में क्या करेगी? क्या आएशा राम और प्रिया की शादी होने देगी? आएशा का इन दोनों के बीच दूरियां लाने का अगला कदम क्या होगा?
विज्ञापन
'अनामिका'
सोनी के ही एक शो अनामिका में भी ट्विस्ट आने वाला है। अनामिका बस अपने प्यार के बेहद करीब है और जीत को पूरी तरह से अपने वश में कर चुकी है। यहां तक की जीत अब अपनी रीयल लाइफ भी भूलने लगा है। ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि रानो जीत को ठीक करने और अनामिका के चंगुल से निकालने के लिए क्या कदम उठाएगी? क्या अनामिका जीत को पाने में सफल होगी?
विज्ञापन
'क्या हुआ तेरा वादा'
एक लंबे समय बाद अनुष्का मोना की लाइफ में वापिस लौट आई है। अनुष्का मोना को उसके किराए के रेस्तरां से बाहर निकाल फेंकना चाहती है लेकिन अनुष्का के पति को ये बात पता है इसीलिए उसने पहले ही वो रेस्तरां मोना के नाम कर दिया। ऐसे में अनुष्का मोना से जल्द से जल्द किराया वसूलना चाहती है। अब अनुष्का मोना के लिए क्या नई मुसीबतें लेकर आएगी ये देखना काफी मजेदार होगा। अब कहानी में एक और नया मोड़ आ गया है मोना की बेटी बुलबुल और विवान के बीच अनबन? ये देखना भी दिलचस्प होगा अनुष्का की बेटी अनिका और विवान की शादी होगी?
'अमिता का अमित'
अमिता को ये बात पता चल चुकी है कि सूरज उससे प्यार नहीं करता लेकिन वो अपनी फ्रेंड्स जिग्ना, प्रीति और आरती को ये बता कैसे बताए कि सूरज उससे नहीं बल्कि उसकी दोस्त प्रीति से प्यार करता है। जबकि प्रीति इस बात से अंजान अमिता को सूरज को लेकर छेड़ती रहती है। अब देखना होगा कि अमिता अपनी फ्रेंड्स को कैसे बताएगी कि उसके सपनों का राजकुमार सूरज उसको नहीं बल्कि प्रीति को प्यार करता है। इस पर प्रीति का क्या रिएक्शन होगा? क्या प्रीति सूरज के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर पाएगी?
'छोटे हीरोज' और 'खूबसूरत' आ रहे हैं दो नए शो
'सी आई डी छोटे हीरोज'
'सीआईडी' अब नए क्लेवर के साथ आ रहा है। जी हां, अब सीआई बच्चों पर बेस्ड क्राइम को लेकर आ रहा है जिसका नाम है 'सी आई डी छोटे हीरोज'। ये शो 1 फरवरी से रात 9 बजे से शुरू होगा।
'दिल की नजर से खूबसूरत'
सोनी पर एक नया शो शुरू होने जा रहा है 'दिल की नजर से खूबसूरत'। इस शो में आराध्या अहसास की आवाजा से प्यार करने लगती है। अहसास रेडियो जॉकी है, जब भी अहसास का शो शुरू होता है आराध्या सबकुछ भूल उसको सुनने लगती है, यहां तक की अहसास की बातें भी मानती है। जबकि आराध्या की फ्रेंड्स इसी इस आदत से उसका मजाक भी उड़ाती हैं, आराध्या को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी फ्रेंड्स उसके बारे में क्या सोचती हैं। बस आराध्या एक बार अहसास को देखना चाहती है। जल्द ही ये शो सोनी चैनल पर शुरू होगा।