{"_id":"e24f81df8f06b7c2db4967606cd12309","slug":"sony-mix-became-no-1-music-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी मिक्स बना नंबर 1 म्यूजिक चैनल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोनी मिक्स बना नंबर 1 म्यूजिक चैनल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 05 Mar 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्टी स्क्रीन मीडिया के म्यूजिक चैनल 'सोनी मिक्स ने स्वयं को अपनी शुरूआत से ही शुद्ध संगीत के प्रति समर्पित गंतव्य के रूप में सफलता पूर्वक स्थापित किया है।
विज्ञापन
भारत के सर्वाधिक प्रिय म्यूजिक चैनल की प्रसिद्धि को कायम रखते हुए मिक्स अब देश का नं. 1 म्यूजिक चैनल बन गया है।
चैनल ने अपनी नं. 1 की सिथति 2013 के 49वें सप्ताह (दिसंबर) से 2014 के चौथे सप्ताह (जनवरी) आठ सप्ताह तक एक पंकित में कायम रखी है। बड़ी मांग तथा दर्शकों में प्रसिद्धि के कारण मिक्स ने इस अवधि में 124 की टीवीटी प्राप्त की है।
विज्ञापन
गुणवत्ता युक्त संगीत सोनी मिक्स के लिये हमेशा केन्द्रीय स्तंभ रहा है जिसने इसे इस माइल स्टोन को प्राप्त करने में सहायता प्रदान की है।
चैनल की शक्ति केवल गीतों के नये संग्रहण ही में नहीं है बलिक संगीत की विविधता तथा रेंज, न केवल ब्रेक विहीन संगीत अपितु दर्शकों के मूड व रफ्तार अनुसार प्रोग्रामिंग व शिडयूलिंग करने में भी है।
विज्ञापन
विशाल म्यूजिक प्लेआउट के अलावा, मिक्स अभिनव तथा रोचक कार्यक्रमों पर भी ध्यान देता है जैसे मिक्स सोलोस, जो संगीत के पीछे की कहानी व लोगों का वर्णन करता है तथा टीवी तथा रेडियो मंचों को एक साथ लाता है।