फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sonali hit a slap in the Big Boss to Ali

बिग बॉस में चले थप्पड़, निकले आंसू

Fri, 28 Nov 2014 09:09 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
Sonali hit a slap in the Big Boss to Ali

कलर्स चैनल का बहुचर्चित टीवी रियलिटी शो 'बिगबॉस 8' में हमेशा ही कोई न कोई मुद्दा गरमाया रहता है। बिगबॉस के घर में खलबली तब मच गई जब प्रतिभागी सोनाली रावत ने शो के दुसरे प्रतिभागी अली कुली मिर्जा को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। इससे पहले भी दोनों के बीच बहस हो चुकी है।

विज्ञापन


सोनाली ने शो के दौरान अली पर गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद सोनाली ने चेतावनी भी दी थी कि अगर वो दोबारा कोई ऐसी बदतमीजी करेंगे तो वे उनपर हाथ भी उठा सकती हैं।
विज्ञापन


इस तमाचे के बाद अली अपना आपा खो बैठे और अपना जाने के लिए अपना सामान पैक कर लिया। वे बिगबॉस के घर से बाहर जाने की जिद करते हैं और दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं। जब दरवाजा नहीं खुलता तो वे दरवाजे को लात मारते हुए चिल्लाते हैं 'बिगबॉस दरवाजा खोलिये!'
विज्ञापन
विज्ञापन

करिश्मा के आंखो से निकले आंसू

Sonali hit a slap in the Big Boss to Ali

पिछले एपिसोड में लग्जरी बजट टास्क के दौरान करिश्मा फूट-फूट कर रोतीं नजर आईं। उनके पास अपनी मां से मिलने का मौका था, लेकिन इस दौरान बैट्री मात्र 22% ही चार्ज थी, जबकि ख्वाहिश पूरी करने के लिए उन्हें 32% बैट्री की आवश्यकता थी।

'बिग बॉस' ने करिश्मा को एक मौका दिया कि वे यदि रेने को बाल रंगने के लिए मना लेती हैं तो बैट्री चार्ज हो जायेगी और वे अपनी मां से मिल सकती हैं। लेकिन रेने इस बात के लिए राजी नहीं हुईं। रेने की माने तो 'बिग बॉस' ने उन्हें बनाकर उनसे उनके पैरेंट्स से मिलने का मौका छीना है, इसलिए वे टास्क में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

इस दौरान करिश्मा और रेने दोनों ही खूब रोईं। करिश्मा को रोता देख घरवाले उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे। अंत में करिश्मा ने दूसरा विकल्प चुनते हुए अपना मेक-अप वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed