{"_id":"250601f5be25b2070e4753d68939b674","slug":"sonakshi-sinha-is-happy-with-her-tv-debut-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंडियन आइडल' को लेकर पूरे जोश में हैं सोनाक्षी सिन्हा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'इंडियन आइडल' को लेकर पूरे जोश में हैं सोनाक्षी सिन्हा
Updated Mon, 04 May 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल जूनियर' के माध्यम से वो पहली बार टीवी पर पर्दापण करेंगी। सोनाक्षी अपनी इस नई भूमिका को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि रिएलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल जूनियर' में बतौर निर्णायक छोटे पर्दे पर शुरुआत को लेकर उनका जोश और उत्साह इसके ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से और बढ़ गया है।
विज्ञापन
सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "इंडियन आइडल के ट्रेलर को शानदार प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया दोस्तों। आपका उत्साह देखकर मेरा भी जोश बढ़ गया है। मैं और ज्यादा जोश और उत्साह से भर गई हूं।"
विज्ञापन
'इंडियन आइडल जूनियर' के ट्रेलर में एक छोटे लड़के को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग' का गीत 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' गाते और सोनाक्षी के साथ नृत्य करते देखा जा सकता है।
टेलीविजन चैनल सोनी एंटरटेंमेंट पर प्रसारण के लिए पूरी तरह तैयार 'इंडियन आइडल जूनियर' की मेजबानी हुसैन कुंजरवाला और आशा नेगी करेंगे।