सबसे लोकप्रिय बहू होगी 'बिग बॉस' के घर में!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' का बुखार सिर चढ़ कर बोलने लगा है। शो के प्रतियोगियों के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लेकिन अटकलों का दौर गर्म है। इस बार शो में भाग लेने वाली जिस सेलिब्रिटी का नाम सामने आया है वह निश्चित ही दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
दरअसल टीवी की सबसे लोकप्रिय बहू तुलसी यानि कि स्मृति ईरानी शो का हिस्सा हो सकती हैं। स्मृति के चाहने वालों के लिए यह बड़ी खबर है।
टीवी इतिहास के सबसे सुपर हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लोग अब तक नहीं भूले हैं और न ही भूले हैं अपनी प्यारी बहू तुलसी को।
अब देखना यह है कि क्या स्मृति नवजोत सिंह सिद्वू की तरह कहीं पार्टी के कहने पर शो को अधूरा तो नहीं छोड़ जाएंगी। क्योंकि वह भाजपा से जुड़ी हैं और एक नई पहचान बना रही हैं। वैसे भी एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान कांग्रेस के संजय निरुपम से उनकी जोरदार बहस हुई थी।