{"_id":"b6b6f6a8-6f9a-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"small-screen-s-gangubai-loves-shooting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती होने पर स्थिति को संभाल लेती हूं: सलोनी डैनी ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
गलती होने पर स्थिति को संभाल लेती हूं: सलोनी डैनी
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 05 Feb 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'छोटे मियां' की विजेता रही बाल कलाकार सलोनी डैनी कहती हैं कि वह शूटिंग से थकती नहीं है और उन्हें पता है कि शूटिंग के दौरान कोई गलती हो जाने पर स्थिति को कैसे संभालना है। 11 साल की सलोनी कहती हैं कि, "मुझे शूटिंग के लिए जाना पसंद है और मैं शूटिंग के दौरान काफी मजे करती हूं। सब मुझसे पूछते हैं कि मैं कभी थकती हूं या नहीं। मैं नहीं थकती हूं। वैसे भी सप्ताह में एक-दो बार ही शूटिंग होती है, बाकी समय मैं अपनी पढ़ाई करती हूं।"
विज्ञापन
सलोनी 2009 में रिएलिटी कार्यक्रम 'छोटे मियां' की विजेता रही थीं। वह तीन साल की उम्र से ही मराठी धारावाहिकों और फिल्मों में काम कर रही हैं। अपने हास्य चरित्र 'गंगूबाई' के नाम से मशहूर सलोनी, मशहूर फिल्म कलाकारों और राजनीतिज्ञों की नकल बखूबी उतारती हैं। वह रिएलिटी कार्यक्रम 'चक धूम धूम' की प्रस्तोता रह चुकी हैं और 'कॉमेडी सर्कस' में भी दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में अपने पसंदीदा चरित्र के बारे में वह कहती हैं, "कॉमेडी सर्कस के दौरान एक बार मुझे एक ही शो में आठ बार कपड़े बदलने पड़े थे। मुझे उस अभिनय को करने में बहुत मजा आया।"
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि कार्यक्रम प्रस्तुत करते समय गलतियां होने पर वह क्या करती हैं, सलोनी कहती हैं, "ऐसा कई बार हो चुका है लेकिन मैं स्थिति को संभाल लेती हूं।"