फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Small Screen's Actors Turned Anchors

एक्टिंग नहीं एंकरिंग रास आती है इन्हें

Sun, 23 Jun 2013 06:01 PM IST
संगीता अवस्थी
संगीता अवस्थी Updated Sun, 23 Jun 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
Small Screen's Actors Turned Anchors

कई बार जिंदगी के टर्निंग पॉइंट्स बड़े ही सरप्राइज के साथ सामने आते हैं। टीवी पर जिंदगी बदल देने वाली इस किस्मत की करवट का मजा देखना है, तो देखिए रियलिटी शोज के होस्ट्स की तरफ।

विज्ञापन


भारतीय टीवी पर जब से रियलिटी शोज की परंपरा शुरू हुई है, तब से शुरू हुई है होस्ट की परंपरा। इस परंपरा में सलमान खान और अमिताभ बच्चन तो न जाने कब के टीवी होस्टिंग में सिरमौर बनकर बैठे हैं।
विज्ञापन


पर बड़े परदे के इन सुपरस्टार्स के अलावा भी टीवी के कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जिनके कंधों पर छोटे परदे पर किरदार निभाने के अलावा जैसे ही होस्टिंग की जिम्मेदारी का बोझ पड़ा, कैरियर का कद बढ़ गया और स्टारडम में वजन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन वाही
आजकल 'इंडियन आइडल जूनियर' में करन वाही बतौर होस्ट सबके चहेते बन रहे हैं। इससे पहले वे 'नच बलिए श्रीमान वर्सेज श्रीमति' में भी होस्ट रह चुके हैं।

करन ने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत शो 'रीमिक्स' से की। 'मेरे घर आई एक नन्ही परी', 'दिल मिल गए', 'बात हमारी पक्की है' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे शोज में भी दिखे।

'नच बलिए 5' में भी आए। उनकी पॉपुलैरिटी तब बढ़ी, जब होस्ट बने। करन मानते भी हैं कि होस्टिंग के बाद वे पहले से कहीं ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं।  

जय भानुशाली
जय भानुशाली रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के फेवरिट होस्ट बन चुके हैं। 'गीत...सबसे हुई पराई', 'कैरी...रिश्ता खट्टा मीठा' जैसे शोज में जय आए, लेकिन उनका होस्ट का किरदार सबके दिल में बस गया।

वे 'डीआईडी' सीजन 1,2,3 और 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स-2' की होस्टिंग कर चुके हैं। जय मानते हैं कि होस्टिंग आसान नहीं, लेकिन उनके लिए नेचुरल है।

होस्ट के तौर पर आप वैसे ही लोगों के सामने आते हैं, जैसे आप हैं। आपको शिष्टता और मजाक के बीच की महीन लाइन को बनाए रखना होता है। कुल मिला कर यह एक चैलेंज है।

मनीष पॉल
'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'श...फिर कोई है' और 'कहानी शुरू विद लव गुरु' जैसे शोज में मनीष पॉल भी थे। लेकिन जब-जब होस्ट बनकर आए, पॉपुलैरिटी की पीक पर पहुंचे।

मनीष 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स', 'झलक दिखला जा 5', 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' के होस्ट बनकर आए। इन दिनों 'झलक दिखला जा 6' में कपिल शर्मा के साथ होस्टिंग की बागडोर संभाले हैं।
 
रित्विक धनंजय
उधर स्टेज पर बच्चे ड्रामा कर रहे हैं और उधर इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज की बागडोर संभाले रित्विक धनंजय की पॉपुलैरिटी भी परवान चढ़ी।

'बंदिनी', 'प्यार की ये एक कहानी', 'पवित्र रिश्ता' जैसे शोज में महत्वपूर्ण किरदार निभाने के बावजूद रित्विक का मानना है, 'होस्टिंग के दौरान चूंकि आप बनावटी किरदार में नहीं होते, इसलिए ऑडिएंस बेहतर कनेक्ट करती है। मेरा होस्ट बनना पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा गया।'

गौतम रोडे
टीवी एक्टर गौतम रोडे के लिए भी कैरियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई होस्टिंग। 'अनर्थ', 'अज्ञात' नाम की दो फिल्में, 'बा, बहू और बेबी' और 'लकी' जैसे धारावाहिकों के बावजूद गौतम को पहचान की जरूरत थी।

रियलिटी शोज 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 3' और 'नच बलिए 5' की होस्टिंग से उनकी यह जरूरत पूरी हो गई। गौतम के शब्दों में, 'दर्शकों से निजी तौर पर जुड़ना एक अलग ही अनुभव था।' उनके अनुसार एक होस्ट को एनर्जी लेवल ऊंचा रखना पड़ता है।  

श्रुति सेठ
वैसे तो श्रुति सेठ को 'शरारत' सीरियल से ही पहचान मिल गई थी। लेकिन उसके बाद उन्होंने 'देस में निकला होगा चांद', 'धक-धक इन दुबई' और इक्का-दुक्का शोज में ही इंटरेस्ट लिया।

श्रुति के कॅरियर ग्राफ में एंकरिंग के रोल ज्यादा हैं। 'मम तुम और हम', 'कॉमेडी सर्कस 1 और 2', 'कांटे की टक्कर', 'कॉमेडी सर्कस 20-20', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की', 'कॉमेडी सर्कस के अजूबे' जैसे शोज में वे बतौर होस्ट पॉपुलैरिटी की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। श्रुति कहती हैं कि उन्हें लाइव ऑडिएंस बहुत पसंद आती है।  

सौम्या टंडन
सौम्या टंडन भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सौम्या टंडन 'ऐसा देस है मेरा' धारावाहिक और 'जब वी मेट' फिल्म में करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी हैं।

लेकिन उन्हें लोग एक सफल, सौम्य, दिलपसंद होस्ट के तौर पर ज्यादा जानते हैं। सौम्या को 'डीआईडी' की होस्टिंग के दौरान जो पहचान मिली, तो उन्हें मुड़कर नहीं देखना हुआ।


अवॉर्ड शोज और रियलिटी गेम शोज की वे फेवरिट एंकर हैं। एंकर्स की इस स्टारलाइन में हुसैन कुवाजेरवाला, रोशनी चोपड़ा, रागिनी खन्ना भी शामिल हैं। रोशनी चोपड़ा तो एंकरिंग को अपने कैरियर का सबसे महत्वपूर्ण वक्त बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed