टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 40 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने की खबर से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं। खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला लोगों के चहेते कलाकार थे। बिग बॉस के विजेता बनने के बाद से उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स थे लेकिन वो ऐसे चले जाएंगे किसी ने सोचा नहीं था। वह दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके थे। चलिए जानते हैं कि अपने दम पर सिद्धार्थ शुक्ला ने कितनी कमाई की थी।
Sidharth Shukla Death: करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे सिद्धार्थ, जानिए एक्टर की नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला की नेटवर्थ
वेबसाइट caknowledge डॉट कॉम के मुताबिक दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की कुल संपत्ति 15 लाख डॉलर है, यानी 11.25 करोड़ रुपये से ऊपर की है। बतौर एक टीवी अभिनेता ये बड़ी रकम है। उनकी ज्यादातर कमाई टीवी शो और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से होती थी। उनकी महीने की कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा थी।
एक्टर का घर
सिद्धार्थ का मुंबई में एक घर था, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने बिग बॉस जीतने के बाद इस घर को खरीदा था। उनकी मां भी इसी घर में उनके साथ रहती थीं। जब उनकी मौत हुई थी तो वो इसी घर में मौजूद थे।
गाडियों के शौकीन
सिद्धार्थ शुक्ला गाड़ियों के बेहद शौकीन थे। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स5 (BMW X5) और हार्ले-डेविडसन फैट बॉब मोटरसाइकिल भी थीं। एक बार उनकी इसी बीएमडब्लू कार से एक एक्सीडेंट भी हो गया था, जिसके चलते उन्हें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा था।
रियलिटी शो से जीती रकम
सिद्धार्थ ने 'झलक दिखला जा','सावधान इंडिया', 'इंडिया गॉट टैलेंट' जैसे कई रियालिटी शो में काम किया था। वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को 25 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी।