फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: सिद्धार्थ ने रात में खाई थी कौन-सी दवा, जिसके बाद नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा ?

Thu, 02 Sep 2021 01:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 02 Sep 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Sidharth shukla death actor took medicine before going to bed then passed away in morning after heart attack
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला इस वक्त हर किसी के दिल दिमाग में छाए हुए हैं। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई हर किसी ने इस खबर को अफवाह बता दिया। किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ वाकई इस दुनिया से जा चुके हैं। महज 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। उनके असमायिक निधन ने टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साथ फैंस को भी करारा झटका दिया है।



रात में खाई दवाई सुबह नींद में हो गई मौत

इसके साथ ही ये खबर सामने आ रही है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवा ली थी, लेकिन वो दवा किस चीज की थी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबरों की मानें तो रात में सोने से पहले सिद्धार्थ बिल्कुल फिट थे और सामान्य महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने दवा ली और सुबह उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिसके चलते उनका निधन हो गया। आनन फानन में उन्हें कूपर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sidharth shukla death actor took medicine before going to bed then passed away in morning after heart attack
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

अब सबके मन में यही सवाल आ रहा है कि सिद्धार्थ को ऐसी कौन सी बीमारी थी जिसकी वो दवा ले रहे थे? फिलहाल अभी तक इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सिद्धार्थ के निधन से इंडस्ट्री को लोगों को सदमा लगा है। वहीं उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल भी बदहवास हो चुकी हैं।

Sidharth shukla death actor took medicine before going to bed then passed away in morning after heart attack
सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की मौत के बाद से ही शहनाज ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस समय सदमे में हैं और उन्हें कुछ होश नहीं है। वह अब भी इस बात यकीन नहीं कर पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth shukla death actor took medicine before going to bed then passed away in morning after heart attack
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर उन्होंने शूटिंग भी छोड़ दी है। बता दें कि फैंस के बीच सिद्धार्थ और शहनाज सिडनाज के नाम से मशहूर थे। आज सिद्धार्थ के निधन के बाद ये जोड़ी टूट गई। शहनाज गिल ने बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि 'सिद्धार्थ के साथ मेरा रिश्ता अलग है। वह मेरी फैमिली की तरह है।'

विज्ञापन
Sidharth shukla death actor took medicine before going to bed then passed away in morning after heart attack
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ टीवी इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता थे। सुशांत के निधन के बाद से अब सिद्धार्थ के निधन पर फैंस को गहरा दुख हुआ है। ट्वीटर पर भी हर कोई सिद्धार्थ के निधन पर शोक जता रहे हैं और हैरानी भी कि महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ को ऐसा हार्ट अटैक कैसे आ गया। भले ही इस खबर पर यकीन करना जितना भी मुश्किल हो लेकिन सच तो ये है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नही हैं लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed