फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   shweta tiwari marries abhinav kohli?

श्वेता की दूसरी शादी में शामिल हुई उनकी बेटी

Sun, 14 Jul 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Jul 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari marries abhinav kohli?

टेलीविजन एक्ट्रेस और 'बिग बॉस सीजन 4' की विजेता श्वेता तिवारी ने धूमधाम के साथ टीवी स्टार अभिनव कोहली से शादी कर ली है। यह दोनों लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे। श्वेता की यह दूसरी शादी है।

विज्ञापन


साढ़े तीन साल के लंबे अफेयर के बाद आखिरकार 13 जुलाई को श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने शादी कर ली। इस शादी में कई टीवी कलाकार शामिल हुए।
 
श्वेता तिवारी ने टेलीविजन शो 'झलक दिखला जा 6' में अपनी शादी की घोषणा की थी। अभिनव भी टेलीविजन एक्टर है। वह टीवी शो 'कैरी' के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं।
विज्ञापन


श्वेता तिवारी की यह दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने 18 साल की उम्र में भोजपुरी अभिनेता और फिल्म निर्माता राजा चौधरी से शादी कर ली थी। राजा से उन्हें एक बेटी भी है। श्वेता की दूसरी शादी में उनकी बेटी भी शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद श्वेता और राजा के बीच अनबन की खबरें कई बार सामने आई। श्वेता अपने पति पर मारपीट, गालीगलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं।

इन अनबन का अंत दोनों के बीच तलाक से हुआ। अक्टूबर 2012 में इन दोनों के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी ऐसी खबरे आती रही हैं कि राजा चौधरी उन्हें परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed