{"_id":"9dfc2cb4-3a16-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shweta-tiwari-makeover-in-parvarish","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी' में श्वेता का नुया लुक","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी' में श्वेता का नुया लुक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Nov 2012 04:49 PM IST
विज्ञापन
बिग बॉस विनर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही आपको नए लुक में दिखाई पड़ेंगी। श्वेता तिवारी अपना मेकओवर करवाने जा रही है लेकिन रीयल लाइफ ने नहीं बल्कि एक धारावाहिक में।
विज्ञापन
सोनी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी' में स्वीटी का किरदार निभा रहीं अब अलग ही लुक में नजर आने वाली हैं। अभी तो श्वेता सिर्फ सूट या इंडियन ड्रेस में नजर आती थी लेकिन अब श्वेता जल्द ही मॉडर्न ड्रेसअप में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
दरअसल, इस शो में श्वेता एक सख्त मां है जिसमें श्वेता अपने बच्चों और पति को अपने रूल्स के मुताबिक चलाती है। शो में मंदिरा (काम्या पंजाबी) की एंट्री होने और स्वीटी के पति और बेटे का मंदिरा की ओर झुकाव देखकर अब स्वीटी ने भी अपने लुक को बदल मॉडर्न लुक में रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इस बारे में श्वेता का कहना है कि उन्हें अपने लुक के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। अब देखना होगा कि श्वेता अपने नए अवतार में अपने पति और बच्चों की देखरेख कैसे करती है।