फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shubhangi Atre Bhabi ji ghar par hai fame separated from husband piyush poorey after 19 years of marriage

Shubhangi Atre: 'अंगूरी भाभी' का 19 साल पुराना रिश्ता टूटा, पति पीयूष पूरे से अलग हुईं शुभांगी अत्रे

Thu, 09 Mar 2023 01:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 09 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

शुभांगी अत्रे ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो रही हैं।

विज्ञापन
Shubhangi Atre Bhabi ji ghar par hai fame separated from husband piyush poorey after 19 years of marriage
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'भाभी जी घर पर है' की 'अंगूरी भाभी' यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। शुभांगी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह अपने पति पीयूष पूरे से शादी के 19 साल बाद अलग हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे थे। आपसी कलह के कारण उनके रिश्ते में दरार आई और उन्होंने अब अलग होने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Shubhangi Atre Bhabi ji ghar par hai fame separated from husband piyush poorey after 19 years of marriage
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

शुभांगी और पीयूष की शादी साल 2003 में इंदौर में हुई थी। दोनों की एक बेटी आशी हैं। अभिनेत्री के पति डिजिटल मार्केटिंग में हैं। इससे पहले अभिनेत्री इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उनके पति ने हमेशा उनका साथ दिया और करियर बनाने में उनकी मदद की। दोनों के बीच अब रिश्ते बदल गए हैं और दोनों की राहें अलग हो गईं। इस बारे में बात करते हुए हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह अपने बीच के मतभेदों को दूर नहीं कर पाईं।

Satish Kaushik Death: मसाबा को अपना नाम देना चाहते थे सतीश कौशिक, नीना गुप्ता के सामने रख दिया था यह प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

Shubhangi Atre Bhabi ji ghar par hai fame separated from husband piyush poorey after 19 years of marriage
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में शुभांगी ने कहा कि लगभग एक साल हो गया है, हम साथ नहीं रह रहे हैं। पीयूष और मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की। मैं समझती हूं कि एक मजबूत शादी के लिए आपसी सम्मान, विश्वास, साहचर्य और दोस्ती जरूरी हैं। चीजें ठीक नहीं होने के बाद हमने एक दूसरे को स्पेस देने और अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान देने का फैसला किया। इस फैसले तक पहुंचना आसान नहीं था। यह अभी भी मुश्किल है। परिवार हमेशा मेरी प्राथमिकता है, लेकिन कभी-कभी रिश्ते को नुकसान पहुंचता है। जब काफी समय से जुड़ा कोई रिश्ता टूटता है तो यह मानसिक और भावनात्मक रूप से हमें प्रभावित करता है, लेकिन इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

Satish Kaushik Old Interview: मैं कॉमेडियन कहे जाने पर आपत्ति जताता हूं, जब अमर उजाला से बोले सतीश कौशिक

विज्ञापन

Shubhangi Atre Bhabi ji ghar par hai fame separated from husband piyush poorey after 19 years of marriage
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने और पीयूष ने मिलकर यह तय किया है कि वह अपनी 18 साल की बेटी आशी के लिए कोई रंजिश नहीं रखेंगे। वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि बेटी को माता और पिता दोनों का प्यार मिलना चाहिए। आशी अपनी मां के साथ रहती हैं और पीयूष हर रविवार बेटी से मिलने आते हैं।

Satish Kaushik: इस तरह मिस्टर इंडिया के 'कैलेंडर' बने थे सतीश, दमदार एक्टिंग से छोटे से रोल को बनाया यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed