फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shiv Thakare took Task of Eating The Hottest Chilli on Reality Show The 50

शिव ठाकरे को ‘द 50’ में क्यों भारी पड़ा इश्क? डेट पर किया खतरनाक टास्क, हालत हुई खराब; देखें वायरल वीडियो

Sun, 22 Feb 2026 06:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 22 Feb 2026 06:19 PM IST
सार

Show The 50 Contestant Shiv Thakare: शिव ठाकरे कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रहे हैं। हालिया रिलीज शो के एक प्रोमो में वह ऐसा टास्क कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई। आखिर शिव ठाकरे ने ऐसा क्या किया? जानिए। 
 

विज्ञापन
Shiv Thakare took Task of Eating The Hottest Chilli on Reality Show The 50
शिव ठाकरे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बिग बॉस की तरह ही एक रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों टीवी पर आ रहा है। दर्शकों को इसमें एंटरटेनमेंट की भरपूर डोज मिल रही है। इस शो में टीवी पर्सनालिटी शिव ठाकरे भी शामिल हैं। शो के एक प्रोमो में उन्हें ऐसा टास्क दिया जाता है, जिसे करने की वजह से उनकी हालत खराब हो गई। यह टास्क शो के होस्ट ने उन्हें दिया था। 

विज्ञापन

होस्ट ने शिव ठाकरे के लिए प्लान की डेट
शो ‘द 50’ के होस्ट ने शिव ठाकरे के लिए एक स्पेशल डेट अरेंज की थी। इस डेट पर उनके लिए कुछ टास्क थे। इस टास्क में उन्हें नागलैंड की सबसे तीखी मिर्च खानी थी। इसके बाद एक और तीखा सॉस भी पीना था। यह दोनों टास्क शिव ने पूरे तो कर लिए लेकिन उनकी हालत काफी खराब हो गई। खांस-खांसकर उनका बुरा हाल हो गया। बाकी प्रतियोगी भी शिव ठाकरे की हालत देखकर परेशान हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘द 50’ में नहीं थम रहा झगड़ाें का सिलसिला, टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो 

कौन है शिव ठाकरे? 
शिव ठाकरे एक इंडियन रियलिटी टीवी स्टार हैं। उन्होंने 'रोडीज राइजिंग', 'बिग बॉस मराठी सीजन 2', 'बिग बॉस 16', 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' जैसे रियलिटी शो किए। कई एड फिल्मों में भी नजर आए। 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' के तो वह विनर भी रहे हैं।

विनर की दौड़ में आगे हैं शिव ठाकरे 
‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिसं नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed