फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   The 50 Contestant And TV actress Riddhima Pandit Angry On Divya Aggarwal

‘द 50’ में नहीं थम रहा झगड़ाें का सिलसिला, टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो

Wed, 18 Feb 2026 06:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:09 PM IST
सार

The 50 Show: इन दिनों टीवी पर एक नया रियलिटी शो ‘द 50’ दर्शकों को एंटरटेनमेंट की भरपूर डोज दे रहा है। इस शो में भी ‘बिग बॉस’ की तरफ आए दिन झगड़े और फसाद हाेते हैं। हालिया रिलीज प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का एक दूसरी प्रतियोगी से जमकर झगड़ा हुआ?

विज्ञापन
The 50 Contestant And TV actress Riddhima Pandit Angry On Divya Aggarwal
रिद्धिमा पंडित और दिव्या अग्रवाल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

रिद्धिमा पंडित को टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ के जरिए खूब फेम मिला। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘द 50’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के बाद रिद्धिमा का झगड़ा एक दूसरी प्रतियोगी से हो गया। 

विज्ञापन

दिव्या अग्रवाल को सुनाई खरी-खोटी
‘द 50’ के प्राेमो में एक्टर प्रिंस नरुला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हर शख्स को फिनाले तक नहीं ले जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रतियोगी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। इस दिव्या अग्रवाल ने एक प्रतियोगी का नाम लिया। इस पर रिद्धिमा, दिव्या से बहस करने लगीं। वह कहती हैं कि यह हर कोई एक गैंग में भी अपना-अपना ग्रुप बनाकर चल रहा है। इसके अलावा रिद्धिमा ने दिव्या को कहा कि वह यहां की बॉस नहीं है, तो वह उनकी नहीं सुनेगी।

विज्ञापन
 

ये खबर भी पढ़ें: Show The 50: रजत दलाल पर क्यों भड़कीं नेहल चुडासमा? ‘द 50’ शो में जमकर हुई बहसबाजी; यहां देखें वीडियो

क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, सपना चौधरी, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed