फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shilpa Shinde To Return As Angoori Bhabhi In Bhabi Ji Ghar Par Hai makers planning a major revamp of sitcom

क्या 'भाबी जी घर पर है' 2.0 में होने वाली है शिल्पा शिंदे की वापसी? अंगूरी भाभी का रोल अदा करने की चर्चा

Wed, 29 Oct 2025 11:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Oct 2025 11:37 AM IST
सार

Shilpa Shinde in Bhabi Ji Ghar Par Hai: चर्चित कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में भोली-भाली अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने अदा किया था। हालांकि, बाद में मेकर्स से कथित विवाद के बाद उन्हें शुभांगी अत्रे ने रिप्लेस कर दिया। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शिल्पा शिंदे फिर शो में वापसी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shinde To Return As Angoori Bhabhi In Bhabi Ji Ghar Par Hai makers planning a major revamp of sitcom
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका में शिल्पा शिंदे को खूब पसंद किया गया। सीधी-सादी अंगूरी भाभी का किरदार अदा कर उन्होंने इस किरदार को घर-घर में मशहूर कर दिया। फिर कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और यह किरदार शुभांगी अत्रे ने निभाया। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स 'भाबी जी घर पर हैं' को नए अंदाज में पेश करने वाले हैं। शो के इस 2.0 वर्जन में शिल्पा शिंदे की वापसी की खबर हैं।

विज्ञापन

Shilpa Shinde To Return As Angoori Bhabhi In Bhabi Ji Ghar Par Hai makers planning a major revamp of sitcom
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

आइकॉनिक रोल में वापसी करेंगी शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे एक बार फिर अंगूरी भाभी के रूप में दमदार वापसी कर सकती हैं। वे इस सीरियल का ऑरिजनल फेस रही हैं और उन्हें दर्शकों ने पसंद भी खूब किया। कथित तौर पर शिल्पा शिंदे अपने उस आइकॉनिक रोल में वापस आ सकती हैं, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shinde To Return As Angoori Bhabhi In Bhabi Ji Ghar Par Hai makers planning a major revamp of sitcom
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

पुराना मैजिक वापस लाने पर विचार कर रहे मेकर्स
शिल्पा शिंदे ने कुछ साल पहले असहमति और विवाद के चलते यह शो छोड़ दिया था। मासूमियत से उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी थी। उनका डायलॉग 'सही पकड़े हैं' दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स शो के पुराने मैजिक को वापस लाने के लिए शिल्पा शिंदे की वापसी कराने के बारे में सोच रहे हैं। 

'परिवार में मतभेद होना स्वाभाविक है', भाई अनु मलिक से बिगड़े रिश्तों पर आया अमाल मलिक के पिता का बयान

विज्ञापन

Shilpa Shinde To Return As Angoori Bhabhi In Bhabi Ji Ghar Par Hai makers planning a major revamp of sitcom
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा की वापसी की आधिकारिक पु्ष्टि नहीं
शिल्पा शिंदे की 'भाबी जी घर पर है' में वापसी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन उनकी वापसी की खबरों से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस खासतौर पर उत्साहित हैं। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि हमें अभी वाली भाभी (शुभांगी अत्रे) ही ठीक लग रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब वाली भाभी का रोल कर रहीं शुभांगी अत्रे का क्या होगा? वह भी इस किरदार को बखूबी कर रही हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed