फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shilpa Shinde reacts Kavita Kaushik comment anyone else in her position would have committed suicide

शिल्पा शिंदे ने कविता कौशिक को दिया जवाब- 'मेरी जगह कोई और होता तो सुसाइड कर लेता'

Wed, 12 Apr 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 12 Apr 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde reacts Kavita Kaushik comment anyone else in her position would have committed suicide
कव‌िता काैश‌िक

टीवी सीरियरल 'भाभी जी घर पर हैं' छोड़ चुकीं शिल्पा शिंदे ने कुछ समय पहले शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनकी पत्नी बेनेफर कोहली पर मेंटल और सेक्‍शुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। शिल्पा के इस बयान पर सीरियल FIR की एक्ट्रेस कविता कौशिक ने कहा था कि अगर बात इतनी बड़ी थी तो एक साल तक चुप क्यों रहीं।

विज्ञापन


इस पर शिल्पा शिंदे ने कविता कौशिक को मुंह तोड़ जवाब दिया है। लीडिंग न्यूज पेपर एचटी से बातचीत के दौरान शिल्पा ने कहा, 'जितने मुंह उतनी बातें। लोगों को लगता है कि मैंने ये सब पैसों के लिए किया। मैं आपको बता दूं कि सबका अलग अनुभव होता है। मैंने बहुत कुछ झेला है। सेक्‍शुअल हैरासमेंट के बारे में बात करना आसान नहीं है। पहले लोग कहते हैं कि तुम्हें चुप रहना चाहिए फिर वही लोग कहते हैं कि इतने दिन तक चुप क्यों रही। अगर मेरी जगह कोई और होता तो उसने सुसाइड कर लिया होता।'

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे ने कविता कौशिक को दिया जवाब- 'मेरी जगह कोई और होता तो सुसाइड कर लेता'

Shilpa Shinde reacts Kavita Kaushik comment anyone else in her position would have committed suicide
shilpa shinde

बता दें कि शिल्पा ने ये टीवी शो करीब एक साल पहले छोड़ दिया था। अब इतने दिनों बाद सेक्‍शुअल हैरासमेंट पर बोलने पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर शिल्पा इतने दिनों तक चुप क्यों रहीं। शिल्पा ने कहा था कि शो के प्रोड्यूसर संजय उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश करते थे। शिल्पा के अनुसार, अभी संजय पर उनके 32 लाख रुपए बकाया हैं। 

शिल्पा को इस शो से बिना बताए निकाल दिया गया था।‌ जिसके लिए अब शिल्पा कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। वहीं संजय कोहली और उनकी पत्नी ने भी शिल्पा पर 12.5 करोड़ रुपए के नुकसान का मामला दर्ज करवाया है। शिल्पा एक साल से ना ही ही कोई ईवेंट अटेंड कर रही हैं और ना ही किसी टीवी शो में दिखाई दी हैं। 

ये भी पढ़ेंः फंसे एक्टर सरथ कुमार, बीवी के दफ्तर पर भी पड़ा IT का छापा
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed