फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   After Shilpa And Shamiksha, FIR Actor Kavita Kaushik Raise Her Voice Against Sexual Harrasement

शिल्पा शिंदे के बाद FIR वाली कविता कौशिक ने दिया सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बड़ा बयान

Mon, 10 Apr 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 10 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
 After Shilpa And Shamiksha, FIR Actor Kavita Kaushik Raise Her Voice Against Sexual Harrasement
कविता कौशिक चंद्रमुखी चौटाला के रूप में
FIR वाली कविता कौशिक ने शिल्पा शिंदे की तरफ से उठाये गए सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कविता ने कोहली परिवार का सर्मथन करते हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन


'भाभी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर हुई शिल्पा शिंदे ने शो की प्रोड्यूसर बेनिफर के पति पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि उसके बाद शिल्पा ने वो शो छोड़ दिया था। इतना ही नहीं शिल्पा ने बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की एक शिकायत भी दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि ऐसे ही कुछ आरोप संजय कोहली के खिलाफ तो नहीं लेकिन प्रोड्यूसर बेनिफर के बारे में उन्हीं के शो में काम करने वाली समीक्षा ने भी लगाये थे। उनका कहना था कि बेनिफर समय पर उन्हें पैसे नहीं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जब ट्रेनर को छोड़ विलेन के पीछे पड़े खूंखार भेड़िए, ऐन वक्त पर...

FIR वाली कविता कौशिक ने सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

 After Shilpa And Shamiksha, FIR Actor Kavita Kaushik Raise Her Voice Against Sexual Harrasement
अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे
लोग अभी इस मामले को भुला भी नहीं पाये थे कि FIR से लाइम लाइट में आई कविता कौशिक ने एक बार फिर कोहली परिवार को सुर्खियों में ला दिया हैं। कविता ने कोहली परिवार का सर्मथन करते हुए कहा कि अगर कोई लड़की समय रहते सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी बात का विरोध नहीं करती है तो वो समाज में सभी महिलाओं को गलत संदेश देती हैं।

कविता का मानना है कि 'जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड'।  उन्होंने कहा कि शिल्पा के साथ अगर कुछ गलत हुआ था तो उन्हें उसके खिलाफ उसी समय अपनी आवाज उठानी चाहिए थी । जिसमें हम सब भी एक महिला होने के नाते उनका साथ देतें । लेकिन शो छोड़ने के साल भर बाद सिर्फ लाइम लाइट में आने के लिए किसी का इस्तेमाल करना सही नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- फिल्म 'स्लमडॉग' में काम कर चुकी ये एक्ट्रेस ऐसी हुई फटेहाल, ढूंढ रही 7-8 हजार रुपए की नौकरी

कविता कौशिक उतरी 'भाभी जी घर पर हैं' की प्रोड्यूसर बेनिफर के सर्मथन में

 After Shilpa And Shamiksha, FIR Actor Kavita Kaushik Raise Her Voice Against Sexual Harrasement
अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा शिंदे
कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने भी कोहली परिवार के साथ नौ साल काम किया है। हालांकि गंदे कास्ट्यूम और टॉयलेट को लेकर उनकी कई बार कोहली परिवार से बहस भी हुई । लेकिन हमने आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया था।

बहरहाल कविता ने ये भी साफ कर दिया कि कोहली परिवार से उनका कोई नजदीकी रिश्ता नहीं हैं लेकिन बिना वजह के बयान देकर किसी पर आरोप लगाना कहां तक सही है।

ये भी पढ़ें- जब कुंवारी माधुरी दीक्षित से डायरेक्टर ने साइन करवाया 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed