फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shilpa Agnihotri evicted from Bigg Boss-7

बिग बॉस- 7 से शिल्पा बाहर, अकेले पड़े अपूर्व

Tue, 22 Oct 2013 03:41 PM IST
नई दिल्ली, अमर उजाला
नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Tue, 22 Oct 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Agnihotri evicted from Bigg Boss-7

विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर की एक और सदस्य शिल्पा अग्निहोत्री की सीज़न 7 से विदाई हो गई है।

विज्ञापन


लोकप्रिय धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' में अपने गंगा के किरदार के कारण चर्चित 31 वर्षीय अभिनेत्री शिल्पा का मानना है कि 'बिग बॉस सीज़न 7' से वह इतना जल्दी इसलिए बाहर हो गईं क्योंकि वह झगड़े और विवाद में नहीं पड़ रही थीं।

पढ़ेः बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू

शिल्पा बिग बॉस के घर से बाहर निकलने वाली पांचवीं प्रतिभागी हैं। शिल्पा ने घर से बाहर आने के बाद कहा कि मैं कार्यक्रम से जल्दी बाहर निकल गई लेकिन मुझे लगता है कि मेरी किस्मत में ऐसा ही था इसलिए मैं शिकायत नहीं कर सकती।
विज्ञापन


आपको कैमरा को लगातार निश्चित मात्रा में विषय वस्तु मुहैया करानी होती है अन्यथा आपके लिए कार्यक्रम में टिकना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि आपकी शख्सियत बहुत मजबूत होनी चाहिए। आपको अराजकता पैदा करनी होगी और झगड़ा भड़काना होगा। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।

देखें: ये हैं बिग बॉस 7 के विवादित मेहमान
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कभी कोई समस्या पैदा नहीं की। मैंने लोगों का मजाक नहीं उड़ाया, उन्हें नीचा नहीं दिखाया, मैंने केवल परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया प्रकट की। मुझे लगता है कि मेरे बाहर निकलने का मुख्य कारण यही है।


शिल्पा ने कार्यक्रम में बरकरार अपने पति अपूर्व अग्निहोत्री के बारे में कहा कि मैंने उनसे अपना ध्यान रखने को कहा है। वह अच्छे इंसान है, मैं जानती हूं कि वह अच्छे प्रतिभागी हैं लेकिन अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा घर 11 और दो के लोगों के बीच बंट गया है, लेकिन मुझे लगता है कि समस्या तनीशा और अरमान के बीच है क्योंकि सभी 11 लोग एक ही समय पर गलत नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed