Sheezan Khan: बहन फलक के बाद शीजान खान ने किया देश को सपोर्ट, पड़ोसी मुल्क के लोगों से मिल रही है नफरत
एक्टर शीजान खान ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट की, जिसमें वह बता रहे हैं कि अपने देश भारत को सपोर्ट करने की वजह से उन्हें पड़ोसी मुल्क के लोगों से नफरत मिल रही है। वीडियो में वह उन लोगों को जवाब भी देते हैं, जो उन्हें भला-बुरा बोल रहे हैं।
विस्तार
हाल ही में एक्ट्रेस फलक नाज से कई सेलिब्रिटीज को टारगेट करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, क्योंकि ये लोग भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कुछ बोलने को राजी नहीं थे। अपने देश के साथ खड़ नजर नहीं आ रहे थे। अब फलक के भाई ने भी एक पोस्ट साझा कि जिसमें वह बता रहे हैं कि अपने देश भारत को सपोर्ट करने की वजह से उन्हें कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला।
शीजान बोले मैं एक भारतीय हूं
शीजान खान ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसमें वह बताते हैं कि अपने देश भारत को सपोर्ट करने के कारण उन्हें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोग बुरा भला कह रहे हैं। वह कहते हैं, ‘पाकिस्तानी लोग मेरी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आकर कह रहे हैं कि तुम मुस्लिम होकर कैसे पाकिस्तान को सपोर्ट नहीं कर रहो। तो मैं कहना चाहूंगा कि मैं एक भारतीय हूं, मैं अपने देश को सपोर्ट कर रहा हूं।’
पाकिस्तानियों को दी सलाह
शीजान आगे कहते हैं, ‘पाकिस्तान के लोग ही इस तरह की बात कर सकते हैं, मैं उनसे इसी तरह की उम्मीद करता हूं। क्योंकि एक समझदार भारतीय इस तरह की बात नहीं करता है। वैसे भी इतिहास जानता है कि किसने लड़ाई शुरू की और कौन हमेशा हारा है।।’ आखिर में शीजान पाकिस्तानी आवाम को कहते हैं कि अक्ल लगाओ और अपनी लड़ाई को इस्लामी लड़ाई का नाम ना दो।
ये खबर भी पढ़ें: Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्ष विराम, परिणीति चोपड़ा से फलक नाज तक सितारों का फूटा गुस्सा
शीजान का करियर फ्रंटशीजान ने टीवी पर कई सीरियल किए हैं। वह ‘जोधा अकबर’ और ‘अली बाबा-दास्तान-ए-काबुल’ में नजर आए। साथ ही वह एक हिट टीवी सीरियल ‘तारा फ्रॉम सितारा’ में भी नजर आए थे। सोशल मीडिया पर भी शीजान काफी एक्टिव रहते हैं।