फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shweta Tiwari to parineeti falaq Naaz celebs reaction on Ceasefire violation on LoC India Pakistan Conflict

Ceasefire Violation: पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्ष विराम, परिणीति चोपड़ा से फलक नाज तक सितारों का फूटा गुस्सा

Sat, 10 May 2025 10:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 May 2025 10:46 PM IST
सार

India Pakistan Conflict: शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच चार घंटे के लिए संघर्ष विराम हुआ था। इस दौरान कई सितारों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर को तोड़ा गया है, जिसके बाद कई भारतीय सितारों का गुस्सा फूटा है।

विज्ञापन
Shweta Tiwari to parineeti falaq Naaz celebs reaction on Ceasefire violation on LoC India Pakistan Conflict
परिणीति चोपड़ा-फलक नाज-श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का एलान किया गया। मगर, पाकिस्तानी सेना सीजफायर नहीं मानी। सीजफायर की घोषणा होने के चार घंटे से पहले ही पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतें शुरू कर दीं। पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7:30 बजे सबसे पहले राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर भारतीय सितारों ने नाराजगी जताई है। जानिए...

विज्ञापन


Vikram Gaikwad: मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर आमिर खान ने जताया शोक, लिखी बेहद भावुक पोस्ट

विज्ञापन

परिणीति ने लिखा- 'कोई शब्द नहीं'
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और अपने पति राघव चड्डा का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'तीन घंटे से भी कम समय में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पश्चिमी क्षेत्र से रिपोर्ट आ रही हैं। फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। जम्मू और कश्मीर में गोलाबारी और यूएवी गतिविधि जारी है। पाकिस्तान एक दुष्ट राष्ट्र है, जिस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। दुनिया को यह देखने की जरूरत है'। परिणीति ने यह पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'लिखने के लिए कोई शब्द नहीं हैं'।

Salman Khan: सलमान ने 17 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, चंद मिनटों में ही डिलीट किया ट्वीट; ट्रोलर्स बोले- शर्म करो भाई

विज्ञापन

Shweta Tiwari to parineeti falaq Naaz celebs reaction on Ceasefire violation on LoC India Pakistan Conflict
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari

श्वेता तिवारी ने लिखा, 'विश्वासघात'
श्वेता तिवारी ने भी इस पर गुस्सा जताया है। उन्होंने लिखा है, 'पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ा। अब क्या? अपने विश्वासघात के लिए एक और समझौता'?

विज्ञापन

फलक बोलीं- 'जो दोगे जवाब में भी वही मिलेगा'
एक्ट्रेस फलक नाज ने भी राघव चड्ढा की पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। साथ ही लिखा है, 'अब आओ डीएम और कमेंट सेक्शन में ज्ञान बताएं। गालियां बकने। कहां गए अमन और शांति का नारा लगाने वाले? ये ही चिल्ला चिल्ला के बोल रहे हैं हम कि अगर हमारे घर हमारे देश पर आंच आएगी तो जवाब में वही मिलेगा जो दोगे। जय हिन्द'।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed