{"_id":"b6636a10-ac49-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"shah-rukh-khan-set-to-replace-salman-khan-in-bigg-boss-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दबंग' नहीं 'डॉन' बनेंगे 'बिग बॉस'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'दबंग' नहीं 'डॉन' बनेंगे 'बिग बॉस'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Apr 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ शुरू होने से पहले ही खूब सुर्खियों में है।
विज्ञापन
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस 7’ को सलमान खान नहीं बल्कि शाहरूख खान होस्ट करेंगे।
दरअसल, सलमान खान इस साल अपनी फिल्म ‘मेंटल’ को पूरा करने में व्यस्त हैं, इसी के साथ सलमान खान अपने चेहरे के दर्द का भी पूरा इलाज करवाना चाहते हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि ‘बिग बॉस 7’ से सलमान खान दूरी बना सकते हैं। वहीं कलर्स चैनल ने शाहरूख खान को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
गौरतलब है कि सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के चौथे, पांचवें और छठें संस्करण की मेजबानी की थी।
अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस 7’ में वाकई सलमान दूर हो जाएंगे और उन्हें शाहरूख खान रिप्लेस करेंगे?