फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shah Rukh Khan's new TV show sets face fire alarm

शाहरुख की शूटिंग शुरू हुई नहीं, आग पहले लग गई!

Thu, 26 Feb 2015 04:00 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan's new TV show sets face fire alarm
सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों चेंबुर के आरके स्टूडियो में अपने नए टीवी शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन बुधवार को स्टूडियो के बाहर आग लग जाने की वजह से शूटिंग रोक दी गई।
विज्ञापन


अच्छी बात ये थी कि आग भीषण नहीं थी, लेकिन इसके चलते वहां अफरा तफरी मच गई।

अंग्रेजी अख़बार मिड डे के मुताबिक जिस वक्त आग लगी सेट पर करण जौहर, फराह खान, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट जैसे सिलेब्रिटी मौजूद थे।

मिड डे के मुताबिक, "जिस वक्त सेलेब्रिटिज शाहरुख के साथ शूट कर रहे थे, उस वक्त सेट पर अचानक अंधेरा हो गया। उन्हें बताया गया कि बाहर जनरेटर में आग लग गई है।"

विज्ञापन


बाईक्यूला फायर कंट्रोल के एक अधिकारी ने बताया, "हमें शाम करीब 6.48 बजे कॉल आई और हमने मौके पर एक फायर इंजन और एक टैंकर भेज दिया।

मीटर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से हल्की सी आग लगी थी इसलिए सबसे पहले मेन स्विच बंद कर दिया गया और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed