{"_id":"34436486-d0b1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sayantani-to-play-satyawati-in-mahabharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महाभारत' में सत्यवती बनेंगी शायंतनी ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'महाभारत' में सत्यवती बनेंगी शायंतनी
फीचर डेस्क
Updated Sun, 09 Jun 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नागिन' की लोकप्रिय अभिनेत्री शायंतनी घोष को स्टार प्लस के आने वाले बहुचर्चित शो 'महाभारत' में खूबसूरत सत्यवती की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
शो के कलाकारों के नामों पर महीनों की जद्दोजहद के बाद यह एक नाम आधिकारिक रूप से चुना गया है।
शायंतनी इससे पहले रियलिटी शो 'बिग बॉस '6 में भी शामिल हो चुकी हैं। फिर वे लाइफ ओके चैनल के शो 'वेलकम बाजी, मेहमान नवाजी की' में भी दिखी थीं।
ऐसा माना जा रहा है कि स्टार प्लस का शो 'महाभारत' छह महीने के फॉर्मेट पर है, इसलिए सभी के रोल काफी छोटे होंगे।
शो की शुरुआत शायंतनी से ही होगी। उनका कैमियो रोल होगा। देखना है कि शायंतनी इसे कितना निभा पाती हैं।