{"_id":"aca8278be6b3d6eaee259d1a9c027f76","slug":"satyamev-jayate-will-start-from-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में शुरू होगा सत्यमेव जयते 2 ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जनवरी में शुरू होगा सत्यमेव जयते 2
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 24 Oct 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
आमिर खान का चर्चित टीवी शो सत्यमेव जयते का नया सीजन नए साल में शुरू होगा। सोशल इश्यू वाले इस शो का दूसरा भाग 2013 के मध्य में प्रसारित किए जाने की बातें थीं।
विज्ञापन
लेकिन आमिर के फिल्म धूम 3 में व्यस्त हो जाने के कारण ऐसा हो नहीं पाया। मिली जानकारी के अनुसार धूम 3 का प्रमोशन पूरा हो जाने के बाद मि. परफेक्शनिस्ट सत्यमेव जयते 2 के निर्माण में लग जाएंगे।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि इस बार आमिर पिछले सीजन से ज्यादा असरदार ढंग से सामाजिक मुद्दे उठाएंगे। उनकी यूनिट के एक सदस्य का कहना है कि उनके शो के पिछले अनुभव काम आएंगे।
विज्ञापन
अब की सत्यमेव जयते ज्यादा कसा हुआ और तीखे प्रहार करनेवाला साबित होगा।