सरस्वती चंद्र से जुड़े रहेंगे संजय लीला भंसाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस पर प्रसारित संजय लीला भंसाली निर्मित धारावाहिक 'सरस्वती
संजय लीला भंसाली का टीवी पर यह पहला डेब्यू धारावाहिक है जिसके निर्माण और प्रचार में संजय ने पूरी ताकत सौंप दी थी। शो को रानी मुखर्जी द्वारा इंट्रोड्यूस कराया गया था। गौतम रोड़े, जैनिफर विंगेट, मोनिका बेदी जैसे कई बड़े कलाकार शो में काम कर रहे हैं।
पहले इस शो के बंद होने की खबरें सामने आई थीं। उसके बाद यह चर्चा रही कि शो का निर्माता बदला जाएगा। नए निर्माता के रूप में बालिका वधू बनाने वाले संजय वाधवा का नाम सामने आया। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि संजय लीला भंसाली शो का निर्माण जारी रखेंगे।
सूत्रों के अनुसार यह धारावाहिक संजय का ड्रीम प्रोजेक्ट था और उनका पहला डेब्यू सीरियल भी। इसलिए संजय शो से दूर नहीं होना चाहते। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना हो।