फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   salman khan had been on star plus's hit show

ये है मोहब्बतें' में सलमान ने अपनी मर्जी से लगाए ठुमके

Mon, 13 Jul 2015 12:23 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
salman khan had been on star plus's hit show

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान टीवी धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' के कलाकारों के साथ ठुमके लगाते देखे गए। सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ईद पर आ रही है, जिसके प्रचार के लिए वह टीवी शो में मौजूद थे।

विज्ञापन


एक सूत्र के मुताबिक, टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की खुशी का तो ठिकाना नहीं रहा, जब सोमवार को सलमान धारावाहिक के सेट पर आए।

दिव्यांका धारावाहिक में इशिता और करण, रमन का किरदार निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सलमान अपनी इच्छा से इस धारावाहिक के सेट पर आए थे।

धारावाहिक कलाकारों ने लगाए ठुमके

salman khan had been on star plus's hit show

स्टार प्लस के धारावाहिक के सेट पर सलमान की झलक के लिए कलाकारों का हुजूम उमड़ पड़ा था। एक सूत्र ने बताया, 'सभी कलाकार सलमान के आने से उत्साहित थे और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों पहले से उनका इंतजार कर रहे थे।'

सलमान ने धारावाहिक के कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। शूट पूरा होने के बाद भी सलमान सभी कलाकारों के बीच ठुमके लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed