'बिग बॉस 13' का प्रीमियर ना देख पाएं हों तो यहां देखें झलकियां, सलमान के सामने कब क्या हुआ?
{"_id":"5d90c46a8ebc3e01463f4057","slug":"salman-khan-bigg-boss-13-launch-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 13' का प्रीमियर ना देख पाएं हों तो यहां देखें झलकियां, सलमान के सामने कब क्या हुआ?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Mon, 30 Sep 2019 02:11 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:53 PM, 29-Sep-2019
घर में पहुंचे मेल कंटेस्टेंट्स
आखिरकार बिग बॉस के घर में मेल कंटेस्टेंट्स भी पहुंच गए हैं। ऐसे में बिग बॉस ने पहली बार सभी कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि शो में आगे जाने के लिए आपको न सिर्फ वोट्स की जरूरत पड़ेगी बल्कि साथ ही साथ एक खास कनेक्शन की भी।
11:41 PM, 29-Sep-2019
सलमान खान ने आखिर में ड्यूटीज का जिक्र किया और बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला को 3 ड्यूटीज मिली हैं। वहीं अबु मलिक को एक भी ड्यूटी नहीं मिली। जिसके बाद सलमान ने अबु मलिक को डिसएडवांटेज रिंग दिया। वहीं साथ ही साथ सलमान ने सभी को बीएफएफ बैंड भी दिया।
विज्ञापन
11:41 PM, 29-Sep-2019
ड्यूटी के तौर पर आरती सिंह को बर्तन मांझने का काम मिला। इसके बाद आरती को पार्टनर चुनने का टास्क मिला। आरती ने अबु मलिक और पारस छाबड़ को चुना। इसके बाद दोनों को मुर्गी पकड़ने का टास्क मिला। इस टास्क को पारस ने जीत लिया।
11:28 PM, 29-Sep-2019
आरती सिंह
कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह भी शो में पहुंची हैं। आरती ने भाई कृष्णा के साथ फिल्म दिलवाले के गाने टुकुर टुकुर पर परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही बता दें कि गोविंदा आरती के मामा लगते हैं। शो में सलमान के साथ ही साथ कृष्णा ने भी आरती के साथ जमकर मस्ती की। कृष्णा ने बहन के बारे में कहा कि ये दिल में आती है समझ में नहीं। वहीं आरती ने भी भाई कृष्णा ने पोल खोलते हुए कहा कि भाई पिछले 12 साल से एक ही शॉर्ट्स पहन रहे हैं। आरती को दो आप्शन स्क्रीन पर दिए गए- एक ऑप्शन है- मैं विनर हूं और दूसरा है- हम आपके हैं कौन। ऐसे में आरती ने हम आपके हैं कौन को चुना।
11:17 PM, 29-Sep-2019
कोएना मित्रा को इम्प्रेस करने के लिए सभी मेल कंटेस्टेंट ने पोल डांस किया। कोएना ने आसिम को अपना पार्टनर चुना।
11:11 PM, 29-Sep-2019
कोएना मित्रा
सलमान खान ने शो में कोएना मित्रा को भी इंट्रोड्यूस करवाया। इसके साथ ही बीएफएफ के लिए कोएना को नारंगी रंग का बैंड मिला। वहीं ड्यूटी के लिए कोएना को लिविंग रूम के साफ सफाई काम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 PM, 29-Sep-2019
अमीषा पटेल
सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में आखिरकार अमीषा पटेल की भी एंट्री हो गई है। अमीषा ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला के गाने पर परफॉर्मेंस के साथ धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान सलमान खान ने खुलासा किया कि अमीषा इस घर की मालकिन हैं।
10:42 PM, 29-Sep-2019
दलजीत कौर को बेडरूम ड्यूटी मिली है। इसके साथ ही इस काम के लिए उन्हें एक पार्टनर चुनने को कहा गया। लेकिन पार्टनर चुनने से पहले सभी के प्रोमो वीडियोज दिखाए गए। प्रोमो देखने के बाद दलजीत ने सिद्धार्थ शुक्ला को चुना।
10:38 PM, 29-Sep-2019
दलजीत कौर
बिग बॉस 13 में दलजीत कौर का प्रोमो विडियो दिखाया गया। इस वीडियो में दलजीत की जिंदगी के बारे में बताया गया। यहां दलजीत ने अपने बेटे के भी बारे में बताया। शो में दलजीत ने सलमान से बात करते हुए कहा कि वो अपनी लाइफ की दूसरी इनिंग के लिए यहां पर आई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वो अगर कोई सही इंसान उन्हें मिला तो उन्हें फिर से प्यार मिल सकता है।
10:33 PM, 29-Sep-2019
शेफाली बग्गा को घर और गार्डन की सफाई का काम दिया गया। शेफाली ने सिद्धार्थ डे को अपना पार्टनर चुना। वहीं सलमान ने फिर से जनता को याद दिलाया की ऐसा जो भी मेल कंटेस्टेंट होगा जिसको एक भी टास्क नहीं मिला होगा उसको एक बड़ा नुकसान हो सकता है।