फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sab Satrangi: Meet the Maurya family of UP, Mohit Kumar to entertain audience with an interesting storyline

Sab Satrangi: मिलिए यूपी के मौर्या परिवार से, जादूगर बनने की कोशिश करते पिता के मनविश्वासी बेटे की कहानी

Wed, 26 Jan 2022 11:57 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Jan 2022 11:57 AM IST
सार

यह सतरंगी परिवार अपने आने वाले शो 'सब सतरंगी' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Sab Satrangi: Meet the Maurya family of UP, Mohit Kumar to entertain audience with an interesting storyline
सब सतरंगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

उत्तर भारत के हिंदी भाषी परिवारों में ये अटूट विश्वास रहा है कि ईश्वरीय न्याय सबके साथ होता है और इसी जीवन में होता है। कहते भी हैं कि ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती जिसने आज किसी का दिल दुखाया है, उसे अपने इस गुनाह का पश्चाताप करने का मौका भी इसी जीवन में मिलता जरूर है। लेकिन, इन्हीं परिवारों में एक विश्वास ये भी है, 'अगर बुरा किया नहीं तो होगा बुरा नहीं।' और ऐसे ही एक विश्वास की कहानी अगले महीने के पहले सोमवार से शुरू होने जा रही है सोनी सब चैनल पर। धारावाहिक का नाम है ‘सब सतरंगी’ और इसमें दर्शकों हंसाने की कोशिश करते नजर आएंगे हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के कुछ दिग्गजकलाकार।

विज्ञापन

धारावाहिक ‘सब सतरंगी’ का नायक मनु मानता है कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है। मनु का परिवार साधारण परिवार की तरह नहीं है, बल्कि इसके सदस्य अपने व्यवहार एवं रुचियों के नजरिये से वाकई में 'सतरंगी' हैं। हालांकि, जो एक चीज उन्हें एकसाथ बांध कर रखती है, वह है मनु का विश्वास कि वे सभी साथ मिलकर जिंदगी की किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। जाने-माने अभिनेता मोहित कुमार इस शो में मनु का लीड रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही दयाशंकर पांडे, जयश्री अरोड़ा, पुरू छिब्बर एवं सत्यजीत शर्मा भी प्रमुख किरदारों को परदे पर साकार करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sab Satrangi: Meet the Maurya family of UP, Mohit Kumar to entertain audience with an interesting storyline
सब सतरंगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक धारावाहिक ‘सब सतरंगी’ की कहानी लखनऊ के रहने वाले मनकामेश्वर पर आधारित है, जिसे लोग प्यार से मनु भी कहते हैं। वह एक नेकदिल इंसान है, जो लोगों की भलाई करने में विश्वास करता है। वह एक आशावादी इंसान है और जिंदगी की विपरीत परिस्थितियों और परेशानियों के बावजूद उम्मीद का दामन नहीं छोड़ता है। मनु अपनी दादी का लाडला है, जोकि परिवार की मुखिया है। धारावाहिक ‘सब सतरंगी’ में मनु की दादी बनी हैं जयश्री अरोड़ा और वह ह 73 साल की उम्र में भी एक कामयाब लाइफ इंश्योरेंस एजेंट है।

विज्ञापन

धारावाहिक ‘सब सतरंगी’ की कहानी की शुरूआत मनु की शादी के साथ होती है, जिसकी तैयारियां मौर्य परिवार में पूरे जोर-शोर से हो रही हैं। इस परिवार की मस्ती को और बढ़ा रहे हैं दया शंकर पांडे जो मनु के पिता श्याम बाबू की भूमिका में हैं। श्याम बाबू जादूगर बनना चाहते हैं और अपने इस सपने को पूरा करने में जी-जान से जुटे हैं। पुरू छिब्बर भी 'सब सतरंगी' से टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं और शो में मनु की बड़े भाई दीपू भईया का किरदार निभायेंगे। अभिनेता सत्यजीत शर्मा धारावाहिक ‘सब सतरंगी’ में लोकल डॉन और डैडी खुशवा के रोल में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed