फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly step Daughter Esha Verma Share Her Pain Say They Showed True Character

Rupali Ganguly: रूपाली की सौतेली बेटी ईशा ने अपना दर्द किया बयां, बोली-उन्होंने अपना असल किरदार दिखा दिया

Wed, 27 Nov 2024 01:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 27 Nov 2024 01:14 PM IST
सार

एक बार फिर टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उन्हें और अपने पिता को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है। पिछले दिनों उन्होंने रूपाली पर कई आरोप लगाए जिस पर रूपाली ने ईशा पर मानहानि का केस करने की बात कही। 

विज्ञापन
Rupali Ganguly step Daughter Esha Verma Share Her Pain Say They Showed True Character
अभिनेत्री रूपाली गांगुली-ईशा वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rupaliganguly, @eshav.official

विस्तार

पिछले महीने टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कई आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने कहा कि रूपाली ने उन्हें उनके पिता से दूर किया है। रूपाली के व्यवहार को लेकर भी ईशा ने तरह-तरह की बातें की। इसके बाद रूपाली ने ईशा को 50 करोड़ का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा। ऐसे में ईशा ने जिन वीडियो में रूपाली पर आरोप लगाए, उन्हें डिलीट कर दिया। ईशा ने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया। एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें पिछले दिनों हुई घटना का जिक्र और सौतेली मां रूपाली और अपने पिता के बारे में भी कुछ बातें कहीं। जानिए, क्या कहा ईशा वर्मा ने रूपाली और अपने पिता के बारे में। 

विज्ञापन
Trending Videos

हिम्मत करके अपनी बात कही
ईशा वर्मा ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक लंबी पोस्ट शेयर की। इसमें वह लिखती हैं, ‘पिछले महीने मैंने एक मुश्किल फैसला लिया, जहां मैंने अपनी पर्सनल स्टोरी शेयर की जिसमें बड़े होने और अपने पिता के साथ के कुछ एक्सपीरियंस बताए। सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान मेरी बात गया। यह मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ। इसके बाद मुझे वर्षों की चुप्पी के बाद एक शांति का अहसास हुआ।’ अपने बड़े होने के दौरान की तकलीफों का जिक्र भी ईशा की पोस्ट में विस्तार से करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rupali Ganguly step Daughter Esha Verma Share Her Pain Say They Showed True Character
ईशा वर्मा का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@eshav.official

एक बच्चे को सच बोलने की सजा मिली 
आगे रूपाली गांगुली का नाम लिए बगैर अपने पिता के बारे में ईशा कुछ बातें कहती हैं, ‘एक बच्चे को सच बोलने के लिए सजा नहीं मिलनी चाहिए। बालिग होने के बावजूद मैं अपने पिता की बेटी हूं। लेकिन उनका जो रेस्पॉन्स मेरे बयान को लेकर आया वह क्रूर है। इस तरह से उन्होंने अपना असली किरदार दिखा दिया।'
 

विज्ञापन

मेरा इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है
ईशा इसी पोस्ट में आगे कहती हैं कि उनका बॉलीवुड में या इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है। वह बताती हैं, ‘मैंने साल 2017 में जरूर एक फोटोशूट कराया, जिस पर मुझे ऐसा कमेंट मिला कि मेरा आत्मविश्वास टूट गया। मुझे बहुत वक्त लगा अपने आत्मविश्वास को पाने में। मैं सभी को कहना चाहती हूं कि आप जैसे वैसा खुद को स्वीकार करो।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed