{"_id":"c0b419ddce8e3514f2f1e9c73453c970","slug":"rs-51-000-and-laptop-stolen-from-urvashi-dholakia-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'बिग बॉस\" विजेता की कार में हुई चोरी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस" विजेता की कार में हुई चोरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 6 की विजेता उर्वशी ढोलकिया का सामान उनकी कार से चोरी कर लिया गया। उर्वशी ने इस संबध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उर्वशी बांद्रा स्थित एक फाइव स्टार होटल में अपने परिवार के साथ लंच पर गई थीं। रात में उनको पता चला कि उनकी कार से 51,000 और लैपटॉप चोरी हो चुके हैं।
उर्वशी जुहू पुलिस स्टेशन गईं लेकिन घटना बांद्रा इलाके की होने के कारण्ा उनका केस बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। उर्वशी के अनुसार ड्राइवर ने होटल के बाहर गाड़ी पार्क की थी।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि इतनी ज्यादा रुपए साथ क्यों थे उर्वशी ने कोई जवाब नहीं दिया। बस इतना बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उर्वशी टीवी का जाना-माना चेहरा है। 'कसौटी जिंदगी की' में उनके द्वारा निभाया किरदार कोमलिया आज भी लोगों के जेहन में है। गत वर्ष 'बिग बॉस सीजन 6' जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता का ग्राफ और चढा था।