{"_id":"b61d1f6d2800b86c29322ab7f29dc5aa","slug":"roshni-gets-sachin-s-autograph-for-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन का ऑटोग्राफ पाकर चमकी रोशनी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सचिन का ऑटोग्राफ पाकर चमकी रोशनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी अदाकारा और
विज्ञापन
स्पोर्ट्स एंकर रोशनी चोपड़ा के सितारे इन दिनों अच्छे चमक रहे हैं। बीजिंग
में प्रसारित हो रहे उनके हिट सीरियल 'कसम से' में पिया के किरदार के लिए
प्रतिष्ठित एशियन आइडल अवॉर्ड मिला है। और अब वह सचिन तेंदुलकर का ऑटोग्राफ
लेने में भी कामयाब रहीं।
वैसे तो रोशनी लंबे समय से स्पोर्ट्स एंकरिंग से जुड़ी रहीं हैं, लेकिन धारावाहिकों में हिट होने के बाद स्पोर्ट्स एंकरिंग के लिए उनके पास कम समय बचा है। पर अब वह फिर इसमें दिलचस्पी दिखा रही हैं। ऐसे ही एक स्पोर्ट्स चैनल पर रोशनी को हाल में सचिन का इंटरव्यू करने का मौका मिला।
जिससे रोशनी काफी उत्साहित हो गईं। उन्होंने ने झट से सचिन को बता दिया कि उनके साथ-साथ उनका प्यारा सा बेटा भी लिटिल मास्टर का बहुत बड़ा फैन है। जिसके लिए वह सचिन का ऑटोग्राफ चाहती हैं।
सचिन ने रोशनी की बात की कद्र रखी और उनके बेटे के लिए क्रिकेट बॉल पर एक प्यारा सा ऑटोग्राफ दे दिया। रोशनी ने यह बॉल अब अपने बेटे जयवीर को सरप्राइज गिफ्ट के तौर भेंट की।