{"_id":"5882429c-8226-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rohit-roy-to-produce-show-for-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिएलिटी शो का निर्माण करेंगे रोहित रॉय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रिएलिटी शो का निर्माण करेंगे रोहित रॉय
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Fri, 01 Mar 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता रोहित रॉय अपनी निर्माण योजना को लेकर इन दिनों काफी गंभीर हैं। रोहित और उनकी अभिनेत्री पत्नी मानसी जोशी छोटे पर्दे के लिए एक मसालेदार रिएलिटी शो के निर्माण की तैयारी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
रोहित ने कहा, "मैं एक निर्माण योजना पर काम कर रहा हूं। मानसी और मैंने एक निर्माण कंपनी बनाई है और हम एक ऐसे शो के निर्माण की योजना पर काम कर रहे हैं जो पूरी तरह एक भारतीय शो होगा।"
विज्ञापन
रोहित ने ये भी बताया कि यह स्थानीय कॉलोनी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रिएलिटी शो होगा।
उन्होंने आगे कहा, "हम इसे मुम्बई जैसे शहर की एक वास्तविक कॉलोनी पर आधारित एक वास्तविक शो का रूप देंगे। शो को इन कॉलोनियों में लोगों को होने वाली परेशानियों पर केंद्रित किया जाएगा।"
विज्ञापन