फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   rohit roy daughter kiara video viral which she cries at airport

सोशल मीडिया: रोहित रॉय की बेटी कियारा का वीडियो वायरल, पापा और चाचा से लिपटकर रोते हुए दिखीं

Mon, 23 Aug 2021 05:31 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Aug 2021 05:31 PM IST
सार

रोहित रॉय की बेटी कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा पापा रोहित रॉय और चाचा रॉनित रॉय से लिपटकर रोती हुई दिख रही हैं। 
 

विज्ञापन
rohit roy daughter kiara video viral which she cries at airport
कियारा रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रोहित रॉय की बेटी कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा पापा रोहित रॉय और चाचा रॉनित रॉय से लिपटकर रोती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन


यह वीडियो उस वक्त का है जब कियारा अमेरिका का ब्राउन यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए जा रही है और उनका परिवार उनको मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आया है। ऐसे में कियारा इमोशनल हो जाती हैं और सभी लोगों के गले लगकर रोने लगती हैं। कियारा इस यूनिवर्सिटी में चार साल तक रहेंगी। वीडियो में रोहित और रॉनित कियारा को संभालते दिख रहे हैं। वीडियो में कियारा की मां मानसी जोशी रॉय भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि  रोहित और मानसी  बेटी कियारा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में यूजर्स के कई तरह के कमेंट आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो इस घटना की तारीख और वक्त को लिख लेता है, क्या पता करेंट अफेयर में पूछ लिया जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में स्कूल-कॉलेज नहीं हैं क्या? कई यूजर्स ने लिखा कि यह अच्छा लगा कि रोहित रॉय ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और बेटी को विदेश पढ़ने के लिए भेज रहे हैं।

बता दें कि कियारा ने मुंबई के प्रतिष्ठित धीरूभाई अंबानी  इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed