{"_id":"552b9526-847e-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"rohit-roy-back-on-tv-says-finding-right-roles-tough","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही भूमिका हासिल करना बेहद कठिन काम : रोहित रॉय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सही भूमिका हासिल करना बेहद कठिन काम : रोहित रॉय
मुंबई/आईएएनएस
Updated Mon, 04 Mar 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन अभिनेता रोहित रॉय फिलहाल 'हिटलर दीदी' में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वे बताते हैं कि वे ऐसी भूमिका करना पसंद करते हैं, जो उन्हें एक अभिनेता बनने में मदद करे, लेकिन ऐसी भूमिका मिलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
रोहित ने बताया, "ऐसी भूमिका करना मेरे लिए बेहद अहम है जो मुझे अभिनेता के रूप में आगे बढ़ाए। लेकिन ऐसी भूमिका पाना कठिन है जिसके साथ मैं न्याय कर सकूं और वह मेरे साथ न्याय कर सके।"
विज्ञापन
अब तक उन्होंने जो कुछ छोटे पर्दे पर किया 'हिटलर दीदी' उससे बिल्कुल हटकर है। आखिरी बार 'सजदा तेरे प्यार में' दिखाई देने वाले रोहित कहते हैं, "यह बहुत ही अच्छा है। मेरे पिछले कामों से यह रोल बिल्कुल हट कर है। छोटे पर्दे पर मैंने खुशमिजाज भूमिका निभाई है। यहां मैं पाकिस्तानी मेजर की भूमिका अदा कर रहा हूं। उसके व्यक्तित्व के कई रंग हैं।"
विज्ञापन
रोहित राय ने महेश भट्ट के लोकप्रिय शो 'स्वाभिमान' से छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा था। इसे 1995 में दिखाया गया था। शोभा डे और विनोद रंगनाथ ने इसे संयुक्त रूप से लिखा था। 44 वर्षीय रॉय होस्ट बनना चाहते है।
'दस कहानियां', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'दिल्ली हाइट्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके रोहित फिल्म व टेलीविजन दोनों के लिए काम करना चाहते हैं।