फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ranchi Rahul Bhagat wins the inaugural season of Amazon mini TV Hip Hop India

Hip Hop India: रांची के राहुल भगत बने 'हिप हॉप इंडिया' के विजेता, इनाम में मिली 20 लाख रुपये प्राइज मनी

Sat, 02 Sep 2023 02:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 02 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

राहुल भगत ने सात हफ्ते के कड़े कॉम्पटीशन के बाद सभी कॉम्पटीटर्स को हराकर जीत हासिल की। ग्रैंड फिनाले में राहुल ने डांसिंग क्रू और दिव्यम-दर्शन की जोड़ी को अपने शानदार डांस से धूल चटाई।

विज्ञापन
Ranchi Rahul Bhagat wins the inaugural season of Amazon mini TV Hip Hop India
राहुल भगत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अमेजन मिनी टीवी के डांस रियलिटी शो हिप हॉप इंडिया का शानदार ग्रैंड फिनाले हुआ और इसके परिणाम आ गए हैं। इस दौरान राहुल भगत हिप हॉप इंडिया के विजेता बने। रियलिटी शो एक डांस मैराथन था, जिसमें रैपर बादशाह और रफ्तार ने भव्य ग्रैंड फिनाले के लिए अपने स्वैग अवतार के साथ मंच पर चमक बढ़ा दी। इस दौरान डांस मास्टर्स रेमो डिसूजा और नोरा फतेही ने इसे जज किया। दोनों ने अपने रैप और सॉन्ग से पूरी महफिल में चार-चांद लगा दिया। 
विज्ञापन


जीतने पर मिला ईनाम
पहला हिप हॉप बेस्ड रियलिटी शो 'हिप हॉप इंडिया' को टैलेंटेड डांसर नोरा फतेही और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने होस्ट किया। राहुल को हिप-हॉप इंडिया चैंपियनशिप बेल्ट के साथ चमचमाती निसान मैग्नाइट गेजा स्पेशल एडिशन कार और 20 लाख रुपये प्राइज मनी मिली है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Jaane Jaan Trailer: 'जाने जान' से करीना का नया लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं राहुल भगत
राहुल भगत ने सात हफ्ते के कड़े कॉम्पटीशन के बाद सभी कॉम्पटीटर्स को हराकर जीत हासिल की। ग्रैंड फिनाले में राहुल ने डांसिंग क्रू और दिव्यम-दर्शन की जोड़ी को अपने शानदार डांस से धूल चटाई। बता दें कि राहुल रांची के रहने वाले हैं और जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, उस वक्त वह डांस में डूबे हुए थे।

रेमो डिसूजा ने की तारीफ
इस दौरान रेमो डिसूजा और नोरा फतेही ने विनर राहुल भगत की जमकर तारीफ की। रेमो ने कहा, 'राहुल एक जबरदस्त हिप हॉप डांसर हैं। उन्हें चैंपियनशिप बेल्ट जीतते हुए देखना मेरे लिए खुशी की बात है।' वहीं, नोरा फतेही ने राहुल की शो में उनकी पूरी जर्नी की तारीफ की। उन्हें भी राहुल की जीत पर खुशी हुई। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed