Jaane Jaan Trailer: 'जाने जान' से करीना का नया लुक जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
नेटफ्लिक्स ने आज इस फिल्म से करीना का नया पोस्टर साझा किया है। तस्वीर में करीना काफी गंभीर और आक्रामक मुद्रा में नजर आ रही हैं।
विस्तार
अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'जाने जान' के जरिए ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म से बेबो का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। आज एक और पोस्टर रिलीज किया गया है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। बता दें कि सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित करीना की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Friday Night Plan Review: बाबिल के सामने इरफान की छाया से निकलने की चुनौती, पढ़िए कहां चूकी फ्राइडे नाइट प्लान
नेटफ्लिक्स ने साझा किया पोस्टर
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से करीना का नया पोस्टर साझा किया है। तस्वीर में करीना काफी गंभीर और आक्रामक मुद्रा में नजर आ रही हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'हर तरफ रोमांच है। सिर्फ तीन दिन का इंतजार और....फिर ट्रेलर आप तक पहुंचने वाला है।' बता दें कि पांच सितंबर 2023 को 'जाने जान' का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है।
यह सितारे भी आएंगे नजर
गौतलब है कि इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री कैसी लग रही हैं। जय शेवक्रमणि, अक्षय पुरी और थॉमस किम इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Scam 2023 Success: मुकेश छाबड़ा बने ‘स्कैम 2003’ की सक्सेस पार्टी के स्टार, गगन देव रियार ने दिल से जताया आभार
इस दिन होगी रिलीज
अपनी इस सीरीज को लेकर करीना कपूर बेहद उत्साहित हैं। एक बयान में उन्होंने कहा, 'ऐसा महसूस हो रहा है कि 23 साल बाद न्यू लॉन्च जैसा महसूस हो रहा है। नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म में मेरा जो किरदार है, वैसा पहले कभी अदा नहीं किया। मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।' बता दें कि यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी।
Jailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'जेलर', यहां देख सकते हैं रजनीकांत की एक्शन-थ्रिलर फिल्म